Last Updated:
Famous Cafes in Hyderabad: स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के दौर में हैदराबाद का यूथ अब 80s और 90s की यादों में सुकून तलाश रहा है. शहर के थीम-बेस्ड कैफे विंटेज कैसेट्स, कॉमिक्स, CRT टीवी, पुराने पोस्टर्स और क्लासिक म्यूजिक के जरिए उस दौर की यादें फिर से ताजा कर रहे हैं. गाचीबोवली से लेकर जुबली हिल्स और सिकंदराबाद तक, रेट्रो कैफे कल्चर युवाओं के बीच तेजी से पॉपुलर हो रहा है.
स्मार्टफोन और सोशल मीडिया की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच, हैदराबाद में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है. शहर का यूथ अब मॉडर्न चकाचौंध को छोड़कर 80 और 90 के दशक के सुकून भरे दौर की तरफ लौट रहा है. हैदराबाद के कई थीम बेस्ड कैफे इस विंटेज और रेट्रो वाइब को फिर से जिंदा कर रहे हैं. पुराने कैसेट्स, कॉमिक्स, विंटेज घड़ियों और क्लासिक गानों से सजे ये कैफे लोगों को उनके बचपन और 90s के सुनहरे दिनों की याद दिला रहे हैं.
मज़ूरी कैफ़े
कैफ़े का पूरा इंटीरियर 80 और 90 के दशक के माहौल पर आधारित है. यहां विंटेज लकड़ी का काम, रेट्रो लालटेन, चेक पैटर्न टेबलक्लॉथ और पुराने समय की दीवार घड़ियां लगाई गई हैं. दीवारों पर पुराने ज़माने के मशहूर विज्ञापनोंके पोस्टर्स लगे हैं. इसके साथ ही विंटेज कैसेट्स, पुरानी मैगज़ीन, कॉमिक्स और एक क्लासिक CRT टेलीविज़न भी डिस्प्ले में रखा गया है.
गाचीबोवली में सेंट्रल पर्क कोंडापुर, यहां 90 के दशक के कल्ट अमेरिकी शो फ्रेंड्स पर बना यह कैफे युवाओं का हॉटस्पॉट है. यहां शो का आइकॉनिक नारंगी सोफा, नियॉन लाइट्स और 90s का न्यूयॉर्क कैफे कल्चर देखने को मिलता है. लोग यहां चाय-कॉफी के साथ पुरानी यादें ताजा करते हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
जुबली हिल्स में द होल इन द वॉल कैफे, यहां अगर आपको 80s का रॉक और पॉप म्यूजिक पसंद है तो यह कैफे बेहतरीन जगह है. ईंटों की देहाती दीवारें, पुराने कैसेट प्लेयर्स, विनाइल रिकॉर्ड्स और क्लासिक इंग्लिश ब्रेकफास्ट यहां का मुख्य आकर्षण हैं.
जुबली हिल्स में ऑटम लीफ कैफे, यह एक पुराने विंटेज बंगले में बना यह कैफे 80s के शांत और सादगी भरे माहौल को दर्शाता है. सागवान की पुरानी कुर्सियां, पीतल के सजावटी सामान, पेंडुलम घड़ियां और खुला आंगन शहर की हलचल से दूर गजब का सुकून देते हैं.
सिकंदराबाद का रेट्रो क्लब कल्चर, सिकंदराबाद के हेरिटेज इलाके में मौजूद रेट्रो लाउंज और कैफे 80 के दशक के क्लासिक क्लब कल्चर को समेटे हुए हैं. ब्लैक एंड व्हाइट फ्लोरिंग, पुरानी तस्वीरें और क्लासिक स्नैक्स यहां आने वालों को बीते जमाने की याद दिलाते हैं.