5 जुलाई को दक्षिण दिनाजपुर जिले के मेहंदीपारा इलाके में रेड की गई और बैन कफ सिरप की करीब 1,500 बोतलें बरामद की गईं। पुलिस ने उस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार किया। कड़ी पूछताछ के दौरान गिरफ्तार तस्करों ने इस अवैध नेटवर्क के वित्तीय लेनदेन और मुख्य ठिकानों का खुलासा किया। इसी जानकारी के आधार पर स्पेशल ऑपरेशन टीम, दक्षिण दिनाजपुर जिला पुलिस और मालदा पुलिस ने मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। प्राप्त सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने ओल्ड मालदा के मंगलबाड़ी क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में दबिश दी। जहां से पुलिस को भारी मात्रा में कैश और सोना बरामद हुआ। 

पुलिस ने बताया, यह फ्लैट दिलीप साहा नामक व्यक्ति का है, जिसे पिंटू सरकार ने किराए पर ले रखा था। तलाशी के दौरान फ्लैट से 2 करोड़ 40 लाख 97 हजार 380 रुपए मिला। इसके अलावा पुलिस को वहां से 20 ग्राम सोना और एक लैपटॉप भी मिला। इतने पैसे बरामद होने के बाद मौके पर तीन नोट गिनने वाली मशीनें लाई गईं और पैसे गिनने का काम शुरू हुआ। इस घटना में 28 साल के पिंटू सरकार, 32 साल के गोपाल चाकी और 30 साल के सुशांत हलदर को गिरफ्तार किया गया है। यह सभी आरोपी मालदा पुलिस स्टेशन क्षेत्र के ही निवासी हैं। पुलिस अब आगे की जांच में जुटी है और ये पता लगा रही है कि तस्करी के इस पैसे के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इस सिंडिकेट में ओर कौन-कौन शामिल है।

इसी दौरान, मालदा जिला पुलिस की एक और टीम ने खैहट्टा इलाके में छापेमारी तलाशी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित कफ सिरप की 9,000 बोतलें ज़ब्त की गईं। बता दें, पिछले महीने भी दक्षिण दिनाजपुर जिले के मेहंदीपाड़ा इलाके से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया था। तो वहीं पिछले हफ्ते बीरभूम जिला पुलिस ने कारोबारी मिनार मंडल के घर से 28 करोड़ रुपये नकद और 15 किलोग्राम सोने के बिस्कुट जब्त किए थे। मीनार मंडल से पूछताछ के दौरान सामने आया कि ये पैसा सिंडिकेट का है। पुलिस ने मीनार मंडल की पहचान फरार कारोबारी टुल्लू मंडल उर्फ मोहम्मद नजीबुद्दीन के संबंधी के रूप में की। 

जैश के आतंकी हमीम मंडल की गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, मोबाइल में मिले कई सबूत, कौन है अर्पिता सरकार





Source link

Write A Comment