Last Updated:

Leftover Idlis pakora Recipe: अगर आप भी कई बार जरूरत से ज्यादा इडली बना लेते हैं, और इसे खाने का मन नहीं करता है, तो फेंकने की जरूरत नहीं है. इससे आप बाहर से क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट लगने वाले पकौड़े तैयार कर सकते हैं. इसकी रेसिपी भी आसान है, जिसे यहां आप जान सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

Tips To Use Leftover Idli: इडली और डोसा आज केवल साउथ इंडिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देशभर के घरों में इन्हें नाश्ते के रूप में पसंद किया जाता है. इडली स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हल्की और हेल्दी भी होती है. हालांकि कई बार जरूरत से ज्यादा इडली बन जाती है और अगले दिन उसे खाने का मन नहीं करता. ऐसे में लोग अक्सर बची हुई इडली को फेंक देते हैं.

लेकिन यहीं एक नई रेसिपी इजात होती है, थोड़ी सी क्रिएटिविटी से यही साधारण इडली एक नए और स्वादिष्ट स्नैक में बदल सकती है. खासकर बारिश के मौसम में गरमागरम पकौड़े खाने का मजा ही अलग होता है. अगर आपके घर में भी इडली बच गई है, तो उससे कुरकुरे पकौड़े तैयार किए जा सकते हैं. यह रेसिपी बनाने में आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद पसंद आ सकता है.

लेफ्टओवर इडली पकौड़ा की रेसिपी

  • इसे बनाने के लिए 5-6 इडली को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. एक बाउल में बेसन और थोड़ा चावल का आटा या मैदा डालकर घोल तैयार करें. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और एक चुटकी हींग मिला दें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न बहुत गाढ़ा.
  • अब कड़ाही में तेल गर्म करें. इडली के टुकड़ों को तैयार घोल में अच्छी तरह लपेटें और गरम तेल में डाल दें. इन्हें तेज आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. तैयार पकौड़ों को चटनी या सॉस के साथ परोसें.

स्टफ्ड इडली पकौड़ा
अगर आप पकौड़ों को और ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो स्टफ्ड इडली पकौड़ा ट्राई कर सकते हैं. इसके लिए बेसन के घोल में मसालों के साथ कद्दूकस किया हुआ पनीर या मैश किया हुआ आलू मिला लें. फिर इडली के टुकड़ों को इस मिश्रण में अच्छी तरह कोट करें. इसके बाद गरम तेल में इन्हें सुनहरा होने तक डीप फ्राई करें. बाहर से कुरकुरे और अंदर से नरम ये पकौड़े चाय के साथ बेहतरीन लगते हैं. इस तरह बची हुई इडली से एक नया और स्वादिष्ट स्नैक तैयार किया जा सकता है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह मध्यप्रदेश की रहने वाली हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना सफर शुरू किया. उनके पास डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल पत्रक…और पढ़ें



Source link

Write A Comment