Last Updated:

How to make Kurkure at home: बच्चों को कुरकुरे बहुत पसंद होते हैं. मार्केट में कई फ्लेवर वाले कुरकुरे मिलते हैं, जिसे देखते ही खाने का मन कर जाता है. यदि आप हर दिन क्रिस्पी कुरकुरे नहीं खरीद सकते हैं या फिर किसी दिन कुरकुरे लाना भूल जाएं तोआप इसे घर पर भी आसान सी रेसिपी से बना कर स्टोर कर सकते हैं. इसके लिए आपको बचे हुए चावल चाहिए. जानिए किस तरह से घर पर बना सकते हैं क्रिस्पी कुरकुरे.

Zoom

घर पर कुरकुरे बनाने की रेसिपी.

How to make Kurkure at home: बच्चे कुरकुरे देख लें तो खरीदने की जिद कर बैठते हैं. इन दिनों मार्केट में ढेरों वेरायटी, फ्लेवर के चिप्स, कुरकुरे मिलने लगे हैं. ये बच्चे तो क्या बड़ों को भी अच्छे लगते हैं. शाम में इन्हें चाय के साथ काफी लोग खाना पसंद करते हैं.  आप मार्केट से कुरकुरे या चिप्स हर दिन नहीं खरीद पाते हैं तो बिल्कुल मार्केट की स्वाद वाला कुरकुर घर पर भी बना सकते हैं. टेस्टी और क्रिस्पी कुरकुरे बनाना के लिए आपको सिर्फ पका हुआ चावल चाहिए. आप हर दिन चावल बना कर खाते होंगे. कई बार चावल बच जाते हैं. इसे फ्रिज में रखकर खराब करने से अच्छा है कि आप कुरकुरे बना लें. यह रेसिपी बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. इसे आप शाम की चाय के साथ स्नैक्स की तरह खा सकते हैं. चलिए जानते हैं घर पर लेफ्टओवर राइस से कुरकुरे बनाने की रेसिपी.

घर पर कुरकुरे बनाने के लिए सामग्री

बचे हुए पके चावल- 2 कप
चावल का आटा – 2 बड़े चम्मच
कॉर्नफ्लोर – 3 बड़े चम्मच
उबला हुआ आलू- 1
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
बारीक कटा हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

कुरकुरे बनाने की विधि
बचे हुए चावल को पहले हल्का-सा मैश कर लें. आप इसे मिक्सर जार में डालकर दरदरा सा पीस लें. इसका पेस्ट नहीं बनाना है. अब बाउल में चावल को निकाल दें. इसमें उबले आलू को मैश करके डाल दें. फिर चावल का आटा, कॉर्नफ्लोर, लाल मिर्च, काली मिर्च, जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, हरी धनिया पत्ती कटी हुई डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब बारी आती है इस मिश्रण को कुरकुरे की तरह आकार देने की. इससे पतली-पतली स्टिक की तरह आकार बना लें, बिल्कुल जैसे कुरकुरे होता है. जितना पतला बनाएंगे उतना ही अधिक क्रिस्पी बनेगा. अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें. मीडियम आंच पर कुरकुरे डाल कर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. एक्स्ट्रा तेल हो तो टिश्यू पेपर पर रखें. बिना ऑयल के कुरकुरे बनाना चाहते हैं तो आप एयर फ्रायर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस होममेड कुरकुरे को चटनी, टोमैटो सॉस, मेयोनीज के साथ बच्चों और बड़ों को सर्व करें.

About the Author

Anshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें



Source link

Write A Comment