Last Updated:

Aloo Ki Jhilli Recipe: आलू की झिल्ली एक झटपट और स्वादिष्ट डिश है जिसे बनाने में बहुत समय नहीं लगता और स्वाद ऐसा होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आती है. खासकर टिफिन में इसके साथ पराठा या पूड़ी रखिए और देखिए पूरा टिफिन साफ आएगा.

ख़बरें फटाफट

Top Deals Inside

जमशेदपुर. अगर आप रोज की सब्जियों से बोर हो गए हैं और कुछ नया व स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो आलू की झिल्ली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह घर में आसानी से उपलब्ध आलू से बनने वाली एक झटपट और स्वादिष्ट डिश है, जिसे कम समय और कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है.

आलू की झिल्ली क्या है
आलू की झिल्ली एक ऐसी सब्जी है, जिसे नाश्ते या टिफिन के लिए भी बनाया जा सकता है. यह खाने में स्वादिष्ट और बनाने में बेहद आसान होती है. इसे बनाने के लिए मुख्य रूप से आलू का इस्तेमाल किया जाता है, जो हर रसोई में आसानी से मिल जाते हैं.

बनाने की विधि: आलू की तैयारी
आलू की झिल्ली बनाने के लिए सबसे पहले ताजे आलू लें. उन्हें पानी से अच्छी तरह धोकर मिट्टी साफ कर लें. इसके बाद आलू को छीलकर चाकू या चिप्स कटर की मदद से बहुत पतले टुकड़ों में काट लें. आलू जितने पतले होंगे, झिल्ली उतनी ही कुरकुरी बनेगी.

बनाने की विधि: तेल और मसाले
एक कढ़ाई में तेल गरम करें. तेल गरम होने पर उसमें जीरा डालें. जब जीरा चटकने लगे, तो बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें. हरी मिर्च की मात्रा स्वाद के अनुसार कम या ज्यादा की जा सकती है, खासकर बच्चों के लिए.

बनाने की विधि: आलू पकाना
अब कढ़ाई में पतले कटे हुए आलू डालें और अच्छी तरह मिलाएं, ताकि तेल और मसाले सभी टुकड़ों पर लग जाएं. शुरुआत में गैस की आंच मध्यम रखें और आलू को धीरे-धीरे पकने दें. इससे आलू समान रूप से पकते हैं और जलते नहीं हैं.

बनाने की विधि: अंतिम चरण
जब आलू हल्के सुनहरे होने लगें, तो इसमें स्वाद के अनुसार नमक और थोड़ी सी हल्दी डालें. हल्दी से झिल्ली को अच्छा रंग मिलता है. आलू को हल्के हाथ से मिलाते हुए तब तक पकाएं, जब तक वे गोल्डन ब्राउन और किनारों से हल्के कुरकुरे न हो जाएं.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment