बांकीपुर में बीते गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव हुए। यहां वोटों की गिनती आज की जाएगी। वहीं शाम तक नतीजे आने की भी संभावना है। सोमवार सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। बांकीपुर की बात करें तो इस सीट पर बीजेपी, जन सुराज और आरजेडी के बीच त्रिकोणीय लड़ाई मानी जा रही है। बता दें कि बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट बीजेपी की सबसे सेफ सीट मानी जाती है। हालांकि इस बार के उपचुनाव में इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है।

फिलहाल काउंटिंग को देखते हुए काउंटिंग सेंटर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटर के अंदर और बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सभी आने जाने वालों की तलाशी ली जा रही है। बांकीपुर में बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को आरजेडी की रेखा गुप्ता और जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर से कड़ी टक्कर मिली है। हालांकि नतीजों से पहले प्रशांत किशोर ने बिहार पुलिस पर चुनावों में धांधली का आरोप लगाना शुरू कर दिया है। वहीं बीजेपी बांकीपुर में अपनी जीत पक्की मान रही है।





Source link

Write A Comment