Last Updated:

गर्मी में नींबू वाली ठंडी शिकंजी से राहत, घर पर बाजार जैसा स्वाद पाने के लिए काला नमक, भुना जीरा, चीनी या चाशनी और बर्फ के खास टिप्स बताए गए. इनको अपनाकर आप इसे घर पर जरूर ट्राई कर सकते हैं.

Zoom

गर्मियों में जब धूप सिर चढ़कर बोलती है, तब ठंडी‑ठंडी खट्टी‑मीठी शिकंजी शरीर को तुरंत राहत देती है. बाजार की शिकंजी का स्वाद अलग ही होता है, न ज्यादा खट्टी, न ज्यादा मीठी, ऊपर से हल्की‑सी मसालेदार भी. अच्छी बात यह है कि वही बाजार वाला स्वाद आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं, बस आपको इसको बनाने के कुछ छोटे‑से राज़ जानना ज़रूरी है. तो आइए जानते हैं, इसको बनाने के कुछ जरूरी टिप्स.

आवश्यक सामग्री

नींबू – 2 (अच्छी क्वालिटी और रसदार)
ठंडा पानी – 2½ कप
चीनी – 3–4 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
काला नमक – ½ छोटी चम्मच
साधारण नमक – 1 चुटकी
भुना जीरा पाउडर – ½ छोटी चम्मच
काली मिर्च पाउडर – 1 चुटकी
शिकंजी मसाला – ½ छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
बर्फ के टुकड़े – आवश्यकता अनुसार
पुदीने की पत्तियां – सजाने के लिए

बाजार जैसी शिकंजी बनाने की विधि

सबसे पहले नींबू को हल्का‑सा रोल करें, इससे उसमें ज्यादा रस निकलेगा. अब उनका रस निकालकर बीज छान लें.
एक बड़े बाउल में नींबू का रस डालें और उसमें चीनी मिलाएं. चम्मच से अच्छी तरह घोलें ताकि चीनी पूरी तरह घुल जाए.
अब इसमें काला नमक, साधारण नमक, भुना जीरा पाउडर और काली मिर्च डालें.
ठंडा पानी मिलाकर स्वाद चखें. जरूरत लगे तो थोड़ा और पानी या चीनी एडजस्ट करें.
अंत में बर्फ के टुकड़े डालें और गिलास में डालकर ऊपर से पुदीने की पत्तियों से सजाएं.

बाजार जैसा स्वाद लाने के खास टिप्स

हमेशा काला नमक जरूर डालें, यही शिकंजी को बाजार वाला टेस्ट देता है.
भुना हुआ जीरा घर पर ताज़ा पीसें, इससे खुशबू और स्वाद दोनों बढ़ते हैं.
चाहें तो 1–2 चम्मच चीनी की जगह हल्का‑सा चाशनी बनाकर डालें, इससे शिकंजी ज्यादा स्मूद बनती है.

क्यों है शिकंजी का स्वाद इतना खास?
नींबू से बनी शिकंजी शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है, थकान दूर करती है और पाचन भी बेहतर बनाती है. यही वजह है कि बाजार की खट्टी‑मीठी शिकंजी का मुकाबला कोई और ड्रिंक नहीं कर पाता है.

तो गर्मी से राहत पाने के लिये, और शरीर और दिमाग में ताजगी लाने के लिये इसको बनाकर जरूर ट्राई करें. इसको पीकर सभी आपके बनाये हुये इस ड्रिंक की रेसिपी जानना चाहेंगे.



Source link

Write A Comment