Last Updated:

Ranpur News: गर्मियों में एक आम सीजन की शुरुआत में बाजार में पहुंच जाता है और देखते ही देखते इसकी मांग बढ़ने लगती है. खास बात यह है कि इसका सीजन काफी छोटा माना जाता है. आइए इस आम की खासियत के बारे में जानते हैं.

रामपुर: आम की बहार बाजारों में छाई हुई है. लेकिन बाजार में एक ऐसा आम भी आता है, जो सबसे पहले दस्तक देता है और सबसे पहले ही विदा हो जाता है. रामपुर के आम कारोबारी राशिद अहमद बताते हैं कि बंबई आम जिसे कई लोग कलमी आम के नाम से भी जानते हैं, जून में बाजार में आना शुरू होता है और जून के आखिर तक लगभग खत्म हो जाता है. इसकी मिठास ही इसे बाकी आमों से अलग बनाती है. गर्मियों में यह आम सीजन की शुरुआत में बाजार में पहुंच जाता है और देखते ही देखते इसकी मांग बढ़ने लगती है. खास बात यह है कि इसका सीजन काफी छोटा माना जाता है.

सीजन शुरू होते ही बिक जाता है आम
रामपुर के आम कारोबारी राशिद अहमद बताते हैं कि बंबई को कई जगहों पर कलमी आम भी कहा जाता है. यह आम जून महीने में बाजार में दिखाई देना शुरू हो जाता है, लेकिन इसकी उपलब्धता ज्यादा दिनों तक नहीं रहती है. जून के आखिरी सप्ताह तक इसकी आवक काफी कम हो जाती है और फिर बाजार से लगभग गायब हो जाती है. राशिद अहमद के मुताबिक, इस आम की सबसे बड़ी पहचान इसकी मिठास है. आम खाने वाले लोग इसके स्वाद को काफी पसंद करते हैं. यही वजह है की सीजन शुरू होते ही इसकी मांग बढ़ जाती है.

लोगों की बजट में आसानी से फिट
अगर कीमत की बात करें तो बंबई आम बहुत ज्यादा महंगा नहीं माना जाता है. रामपुर मंडी में इसकी शुरुआती कीमत करीब 40 रुपये प्रति किलो से शुरू हो जाती है. गुणवत्ता और आकार के हिसाब से इसके दाम ऊपर-नीचे हो सकते हैं. लेकिन आमतौर पर यह आम लोगों के बजट में आसानी से फिट बैठ जाता है. इस आम का सीजन छोटा होता है. इस कारण उसकी मांग अक्सर ज्यादा रहती है. लोगों को पता होता है कि अगर अभी नहीं खरीदा, तो फिर अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.

जून खत्म होते ही आवक कम
अगर आप भी आम खाने के शौकीन हैं और अलग-अलग किस्मों का स्वाद लेना पसंद करते हैं, तो बम्बईया आम का सीजन आपके लिए खास हो सकता है, क्योंकि यह आम ज्यादा दिनों तक बाजार में नहीं टिकता. जून खत्म होते-होते इसकी आवक भी कम होने लगती है. ऐसे में अगर इसका स्वाद लेना है, तो मौका अभी है, क्योंकि एक बार सीजन निकल गया तो फिर अगले साल तक इंतजार करना पड़ सकता है.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Write A Comment