‘बिग बॉस 20’ को शुरू हुए अभी चार ही दिन हुए हैं कि घर अलग-अलग हिस्सों में बटने लगा है और कंटेस्टेंट्स के बीच तू तू-मैं मैं भी शुरू हो चुकी है। शो के शुरुआती दिन ही माही विज से अरिश्फा खान भिड़ती दिखीं और काजी तौकीर और कनिका मान में भी नोंक-झोंक देखने को मिली। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, जीत की रेस में आगे बढ़ने के लिए कंटेस्टेंट्स के बीच की तनातनी भी बढ़ती जा रही है। सब गेम में बने रहने के लिए अभी से जोर लगाने लगे हैं। शो के हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जहां स्पेशल रूम एक्टिविटी में एक कंट्स्टेंट की एक लाइफलाइन छिन गई तो वहीं घरवाले जीत की रेस में आगे बढ़ने के लिए एक-दूसरे से भिड़ते दिखे।

चौथे एपिसोड में क्या-क्या हुआ?

रविवार, 4 सितंबर को बिग बॉस 20 की शुरुआत हुई थी। यानी, अभी कंटेस्टेंट्स को घर में दाखिल हुए 2 ही दिन गुजरे हैं और तगड़ा कॉम्पटीशन शुरू हो गया है। कंटेस्टेंट्स अभी घर में अच्छे से सेटल भी नहीं हुए हैं और इनके बीच तनातनी शुरू हो चुकी है। कभी कामों को लेकर तो कभी टास्क को लेकर। शो के पिछले एपिसोड में गुल्लू, आसिफ और यंग कैप्टेंसी के दावेदार बने और कनिका मान, अरिश्फा खान, उदिति सिंह और लव गिल घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गईं। अब चौथे एपिसोड में देखने को मिलता है कि नॉमिनेशन प्रोसेस के बाद घर का माहौल पूरी तरह बदल चुका है।

नॉमिनेशन टास्क के बाद बदला घर का माहौल

घर के काम को लेकर कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई का दौर भी शुरू हो गया है। मगर, तनाव भरे माहौल में भी काजी घरवालों का मनोरंजन करते दिखा। कभी वह अपनी अतरंगी हरकतों से तो कभी बातों से घरवालों को हंसाते नजर आए। काजी कहते हैं कि – ‘मैं बचपन में साइंटिस्ट था’। इस पर उनसे पूछा गया कि उन्होंने क्या आविष्कार किया है। ये सुनकर खुद काजी भी हंसने लगते हैं। हंसी-मजाक के साथ दिन खतम होता है, लेकिन सुबह की शुरुआत होते ही काम को लेकर झगड़े शुरू हो जाते हैं। मैरी कॉम, गुल्लू से बर्तन धोने को कहती हैं, लेकिन वो मैं आ रहा हूं कहकर चले जाते हैं। गुल्लू कहते हैं, कि मैं अच्छा इंसान हूं, लेकिन आलसी भी हूं।

किचन ड्यूटी को लेकर तीखी बहस

बिग बॉस के पिछले सीजन्स में भी किचन की ड्यूटी को लेकर घरवालों में बहस देखने को मिली है और इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। खाना, चाय जैसे रोजमर्रा के कामों को लेकर तनाव बढ़ता गया। मैरी कॉम, भोजपुरी सुपरस्टार और भाजपा सांसद मनोज तिवारी की बेटी रिति को रसोई के काम को लेकर ताने देती हैं, जिस पर दोनों में तीखी बहस शुरू हो जाती है। चाय बनाने और बर्तन धोने को लेकर शुरू हुआ विवाद पहचान तक पहुंच जाता है। मैरी कहती हैं- पूरी दुनिया जानती है कि मैं कौन हूं, आप कौन हैं, मैं नहीं जानती। मैरी की ये बात सुनकर रिति गुस्से में कहती हैं- पूरी दुनिया मैरी कॉम का अलग रूप भी देखेगी। हालांकि, जल्दी ही रीति, मैरी को सॉरी भी बोल देती हैं।

आम्रपाली दुबे का दिखा रौद्र रूप

दूसरी तरफ अरिश्फा खान और आम्रपाली दुबे में भी जोरदार लड़ाई देखने को मिली। बच्ची कहे जाने से नाराज अरिश्फा कहती हैं कि उन्हें बच्चे जैसा ट्रीट नहीं किया जाना चाहिए। आम्रपाली इस पर पीछे नहीं हटतीं और दोनों के बीच बहस तेज हो जाती है। इसी बीच माही विज भी इस विवाद में कूद पड़ीं और अरिश्फा पर धावा बोल दिया। हालांकि, जैसे-तैसे बहस शांत होती है और फिर आम्रपाली दुबे और अरिश्फा में भी दोस्ती हो जाती है।

कैप्टेंसी टास्क में छिड़ी जंग

इसके बाद घर में कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ और जिसमें संचालन की कमान माही विज के हाथ में थी। कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट खेल में गड़बड़ी की बात कहते हैं। इसी बीच आम्रपाली दुबे और काजी तौकीर के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिलती है। आम्रपाली, काजी पर चिल्लाते हुए उन्हें हद में रहने को कहती हैं। आम्रपाली कहती हैं – ‘डिस्क्वालिफाई करना है तो काजी को करो। ये लड़कियों को धक्का दे रहा है, कौन लड़की जाएगी इधर। आज मैं इसकी जिंदगी हराम कर दूंगी।’ दूसरी तरफ यंग भी लड़कियों पर धक्का-मुक्की का आरोप लगाते हैं और उन्हें रोटियां बनाने की सलाह देते हैं, जिस पर काजी और आम्रपाली में भी बहस हो जाती है।

ये भी पढ़ेंः क्या शादीशुदा हैं ‘बिग बॉस 20’ के कंटेस्टेंट गुल्लू? वायरल वेडिंग फोटो का कुशल तंवर पहले ही बता चुके हैं सच





Source link

Write A Comment