Last Updated:

Dosa Batter Fermentation Trick: नाश्ते में साउथ इंडियन खाना पसंद करते हैं तो डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने की ट्रिक आपको जरूर पता होनी चाहिए. इस लेख में जानिए बिना बेकिंग सोडा और ईनो के यूज सिर्फ एक घंटे में डोसा का बैटर कैसे तैयार किया जा सकता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

इडली और डोसा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले साउथ इंडियन डिशेज में गिने जाते हैं. इनका हल्का स्वाद, मुलायम टेक्सचर और आसान पाचन इन्हें हर उम्र के लोगों की पसंद बनाता है. इन दोनों व्यंजनों की खासियत इनके फर्मेंटेड बैटर में छिपी होती है. सही तरीके से फर्मेंट हुआ बैटर इडली को स्पंजी और डोसा को कुरकुरा बनाने में मदद करता है.

आमतौर पर बैटर को तैयार होने में 6-7 घंटे लग जाते हैं. ऐसे में अगर अचानक नाश्ते या खाने में इडली-डोसा बनाने का मन हो जाए, तो इंतजार करना मुश्किल लगने लगता है. हालांकि, कुछ आसान घरेलू उपाय ऐसे हैं जो बैटर को जल्दी फर्मेंट होने में मदद करते हैं. हालांकि स्वाद और सेहत के लिए प्राकृतिक तरीके से फर्मेंट किया गया बैटर ही सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन समय की कमी होने पर ये टिप्स उपयोगी साबित हो सकते हैं.

डोसा बैटर को जल्दी फर्मेंट करने का तरीका

  • फर्मेंटेशन के लिए हल्का गर्म तापमान जरूरी होता है. यदि मौसम ठंडा है, तो बैटर वाले बर्तन को ऐसी जगह रखें जहां हल्की गर्माहट हो. उदाहरण के लिए, किचन में गैस स्टोव के आसपास या बंद माइक्रोवेव के अंदर रखा जा सकता है. इससे बैटर को फर्मेंट होने के लिए बेहतर माहौल मिल सकता है.
  • बैटर को स्टील के बर्तन में डालकर उसमें थोड़ा नमक मिला लें. अब एक प्रेशर कुकर को हल्का गर्म करें और उसके अंदर बैटर वाला बर्तन रख दें. कुकर का ढक्कन बंद कर दें और गैस बंद कर दें. कुछ समय तक अंदर बनी गर्माहट फर्मेंटेशन की प्रक्रिया को तेज करने में मदद कर सकती है.
  • बैटर को रखने के लिए स्टेनलेस स्टील या मिट्टी के बर्तन बेहतर माने जाते हैं. ये बर्तन तापमान को अपेक्षाकृत स्थिर रखने में मदद करते हैं, जिससे बैटर को फर्मेंट होने के लिए अनुकूल वातावरण मिल सकता है.
  • अगर जल्दी फर्मेंटेशन चाहिए, तो बैटर में थोड़ा दही और चुटकी भर चीनी मिलाई जा सकती है. कुछ लोग इसमें थोड़ा नींबू का रस और सेंधा नमक भी मिलाते हैं. इसके बाद बैटर को ढककर गर्म जगह पर रख दें.

रखें इस बात का ध्यान
ये सभी उपाय केवल समय की कमी होने पर ही अपनाने चाहिए. सबसे अच्छे स्वाद, बनावट और पाचन लाभ के लिए बैटर को प्राकृतिक रूप से 6 से 8 घंटे या आवश्यकता अनुसार फर्मेंट होने देना बेहतर माना जाता है. इसलिए यदि संभव हो, तो बैटर पहले से तैयार करके रखें.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment