मौसम विभाग ने सोमवार को चार राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया है। देश के अन्य हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है। इन जगहों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, यूपी, राजस्थान, गुजरात और जम्मू कश्मीर के अधिकतर जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। आईएमडी ने बताया कि दिल्ली में सोमवार को बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दोपहर के समय दिल्ली में घने बादलों और बारिश के कारण अंधेरा छा गया। आईएमडी ने ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार के दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कर्नाटक के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में भी बारिश की चेतावनी के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के कारण गिरा पारा
दिल्ली में बारिश के चलते तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को औसत न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान रिज क्षेत्र में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पालम में न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की बारिश हुई। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। शहर का औसत एक्यूआई 105 दर्ज किया गया।
खबर अपडेट हो रही है