Last Updated:

Laung Lata Recipe: रक्षाबंधन पर अगर आप कलाकंद और काजू कतली जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं, तो लोग लता की रेसिपी ट्राई करें. बिहार की ये मशहूर मिठाई सिर्फ अपने स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि आसानी से बनकर तैयार होने वाली रेसिपी के लिए भी जाना जाता है.

ख़बरें फटाफट

Zoom

रक्षाबंधन के मौके पर भाई का मुंह मीठा करने के लिए आप कुछ अलग और खास स्वीट्स खोज रहे हैं, तो बिहार की मशहूर मिठाई लौंग लता बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. वैसे तो ऐसे मौकों पर ज्यादातर लोग बाजार से मिठाई खरीदकर लाते हैं, लेकिन घर पर बनी मिठाई का स्वाद और ताजगी अलग ही होती है. लौंग लता की रेसिपी भी ऐसी है.

बाहर से खस्ता और अंदर से मेवे-खोये की स्वादिष्ट फिलिंग वाली ये मिठाई खाने में बेहद लाजवाब लगती है. कई लोगों को लगता है कि लौंग लता बनाना काफी मुश्किल है, लेकिन सही तरीके से सामग्री तैयार करने पर इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. खास बात यह है कि थोड़ी तैयारी के साथ आप इसे कम समय में तैयार कर सकती हैं. आइए जानते हैं घर पर लौंग लता बनाने की आसान विधि.

लौंग लता बनाने के लिए सामग्री
मैदा- 50 ग्राम
कटे हुए मेवे- आधा कटोरी
खोया- 25 ग्राम
नारियल पाउडर- आधा छोटा चम्मच
खसखस- आधा छोटा चम्मच
साबुत लौंग- 5 से 6
इलायची- 1 से 2
गुलाब जल- 1 छोटा चम्मच
घी- 200 ग्राम
चीनी- 100 ग्राम

कैसे बनाएं लौंग लता?

  • सबसे पहले मैदे को छानकर एक बर्तन में लें. इसमें थोड़ा घी डालकर दोनों हाथों से अच्छी तरह मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें.
  • अब एक पैन में खोया डालकर धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. इसमें नारियल पाउडर, इलायची, खसखस और कटे हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिला लें. यह लौंग लता की स्टफिंग तैयार है.
  • चाशनी बनाने के लिए दूसरे पैन में चीनी और एक कप पानी डालें. इसे पकाकर एक तार की चाशनी तैयार करें. आखिर में गुलाब जल मिलाकर गैस बंद कर दें.
  • तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर पूरी या छोटी रोटी की तरह बेलें. बीच में एक बड़ा चम्मच स्टफिंग रखें और चारों तरफ से मोड़कर अच्छी तरह बंद कर दें. ऊपर से एक साबुत लौंग लगाएं.
  • कड़ाही में घी गर्म करें और लौंग लता को मध्यम या धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. इन्हें निकालकर हल्की गर्म चाशनी में 15 से 20 मिनट के लिए डाल दें.
  • चाशनी सोखने के बाद लौंग लता को बाहर निकालें और सर्व करें. आप इसे कुछ समय के लिए फ्रिज में भी रख सकती हैं.

इन बातों का रखें ध्यान
लौंग लता का आटा न बहुत सख्त रखें और न ही बहुत नरम. स्टफिंग भरने के बाद किनारों को पानी या मैदे के घोल से अच्छी तरह बंद करें, ताकि तलते समय फिलिंग बाहर न निकले. इसे हमेशा धीमी या मध्यम आंच पर तलें, वरना बाहर से जल्दी ब्राउन हो सकता है और अंदर से ठीक से नहीं पक पाएगा. चाशनी एक तार की और हल्की गर्म हो तो मिठाई अच्छी तरह चाशनी सोखती है.

About the Author

शारदा सिंहSenior Sub Editor

शारदा सिंह एक अनुभवी लाइफस्टाइल पत्रकार हैं, जिनके पास डिजिटल मीडिया और कंटेंट लेखन के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment