बेंगलुरु: बेंगलुरु ईस्ट डिवीजन में रात के समय कैब का इंतजार कर रही एक महिला को हैरेस करने और अभद्र टिप्पणी करने के मामले में एक व्यक्ति को अरेस्ट कर लिया गया है। इंस्टाग्राम पर महिला ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा था कि, आरोपी KA03 KQ6190 नंबर वाली गाड़ी पर था।

पीड़िता रविवार रात को KPL गार्डन्स के पास, 5A क्रॉस, मंजुनाथ नगर, कल्केरे में कैब का इंतजार कर रही थी, महिला ने अपने पोस्ट में लिखा कि एक महिला होने के नाते, मुझे अपनी कैब का इंतजार करने का हक है, उसे आरोपी ने पैसों के बदले गलत प्रस्ताव दिया।

क्या है पूरा मामला?

महिला लिखती हैं कि किसी का भी सार्वजनिक जगह पर इस तरह की बदसलूकी से सामना नहीं होना चाहिए, उसकी बातें डरावनी और बदतमीज़ी भरी थीं और उनसे मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी। मैं यह घटना इसलिए बता रही हूं ताकि जागरूकता फैले और संबंधित अधिकारी तुरंत कार्रवाई करें। ऐसे व्यवहार को सामान्य नहीं माना जा सकता और न ही इसे नजरअंदाज किया जा सकता है। मैं कानून लागू करने वाली एजेंसियों और स्थानीय अधिकारियों से अपील करती हूं कि वे उस व्यक्ति की पहचान करें।

महिला ने कहा कि मैं जागरूकता बढ़ाने और संबंधित अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई का अनुरोध करने के लिए यह घटना साझा कर रही हूं। ऐसे व्यवहार को न तो सामान्य माना जा सकता है और न ही अनदेखा किया जा सकता है। मैं अधिकारियों से आग्रह करती हूं कि वे उस व्यक्ति की पहचान करें और उचित कार्रवाई करें। हर व्यक्ति को सार्वजनिक स्थानों पर यौन उत्पीड़न से मुक्त होकर सुरक्षित महसूस करने का अधिकार है। इसे पढ़ने वाले सभी लोगों से अनुरोध है कि यदि आप इस तरह की घटनाएं देखते हैं तो कृपया आवाज उठाएं। चुप्पी केवल अपराधियों को बढ़ावा देती है। सार्वजनिक स्थान सभी के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक होने चाहिए।


 

महिला के इस पोस्ट का तुरंत असर हुआ, पुलिस ने स्कूटी के नम्बर के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली और उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया गया।

Image Source : HUMAN_PREDATOR26/INSTAGRAMमहिला ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

गौरतलब है कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय है। हालांकि लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं कि वह डरी नहीं और उसने बदसलूकी करने वाले शख्स को जेल पहुंचवाया। 

इससे पहले एक महिला ट्रेनी ऑफिसर ने भी गंभीर आरोप लगाए थे और कहा था कि ट्रेनी IPS अधिकारी ने मुझ पर कंडोम के 3 पैकेट फेंके, मारपीट और यौन उत्पीड़न किया।

ये भी पढ़ें-

‘सबसे बुरा अनुभव…’ महिला ने कैब ड्राइवर पर बीच रास्ते में ही छोड़ने का लगाया आरोप, कंपनी का जवाब हुआ वायरल





Source link

Write A Comment