Last Updated:
Bharatpur Famous Street Food: यदि आप भरतपुर में स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड की तलाश कर रहे हैं तो शास्त्री पार्क के पास मिलने वाला स्पेशल पनीर टिक्का जरूर ट्राई करें. यहां का मलाई पनीर टिक्का अपने सॉफ्ट, क्रीमी स्वाद और देसी भट्टी की खुशबू के कारण लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दुकान पर ताजे पनीर और बेहतरीन मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. शाम होते ही यहां स्थानीय लोगों और पर्यटकों की भीड़ लग जाती है. 50 से 200 रुपये की कीमत में मिलने वाला यह स्वाद अब भरतपुर की नई फूड पहचान बनता जा रहा है.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर शहर स्थित विश्व प्रसिद्ध शास्त्री पार्क के पास इन दिनों खाने के शौकीनों के लिए एक नया स्वाद का ठिकाना तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. यहां मिलने वाला स्पेशल पनीर टिक्का और खासतौर पर मलाई पनीर टिक्का अपने लाजवाब स्वाद और बेहतरीन क्वालिटी के चलते लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है, जो अब भरतपुर और आसपास के लोगों को काफी पसंद आ रहा है. पार्क में घूमने आने वाले पर्यटक हों या आसपास के स्थानीय निवासी हर कोई यहां के स्वादिष्ट पनीर टिक्के का आनंद लेना पसंद कर रहा है.
खास बात यह है कि यहां तैयार किया जाने वाला टिक्का ताजे पनीर और मसालों के खास मिश्रण से बनाया जाता है. जिससे इसका स्वाद बाकी जगहों से अलग और खास बन जाता है. मलाई पनीर टिक्का तो खासतौर पर लोगों को बेहद पसंद आ रहा है, क्योंकि इसका स्वाद बेहद सॉफ्ट और क्रीमी होता है. दुकानदार द्वारा साफ-सफाई और क्वालिटी का विशेष ध्यान रखा जाता है.
देसी भट्टी पर तैयार होने वाले पनीर टिक्के का स्वाद जीत रहा दिल
देसी भट्टी पर पककर तैयार होने वाला पनीर टिक्का और मलाई पनीर टिक्के के स्वाद लोगों के जुबान पर चढ़ने लगा है. किफायती दाम में बेहतरीन स्वाद मिलने के चलते ग्राहकों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. यही वजह है कि यह जगह अब सिर्फ एक ठेला या दुकान नहीं बल्कि स्वाद प्रेमियों के बीच एक चर्चित फूड स्पॉट बन चुकी है. शाम के समय यहां लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है. यहां लोग परिवार के साथ पनीर का लजीज आइटम खाने के लिए आते हैं. इसके अलावा युवा और पर्यटक भी इस खास व्यंजन का आनंद लेते नजर आते हैं.
50 से लेकर 200 रुपये तक का मिलता है पनीर टिक्का
अगर बात करे कीमत की तो यहां पनीर टिक्का 50 रुपये से लेकर 200 रुपये तक मिलता है, जो हर व्यक्ति इसका स्वाद ले सकता है. किफायती कीमत और शानदार स्वाद का यह मेल ही इसे खास बनाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के स्ट्रीट फूड स्पॉट शहर की पहचान को और मजबूत करते हैं और बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी एक नया अनुभव देते हैं. शास्त्री पार्क के पास यह स्पेशल पनीर टिक्का अब भरतपुर में स्वाद का नया केंद्र बन चुका है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…
और पढ़ें