Last Updated:
Bharatpur Bahubali Bread Pakora Recipe: अगर आप भरतपुर घूमने जा रहे हैं तो बाहुबली ब्रेड पकोड़ा जरूर ट्राई करें. बेसन की कुरकुरी परत, मसालेदार आलू की स्टफिंग और हरी या इमली की चटनी के साथ इसका स्वाद लोगों को बार-बार यहां खींच लाता है. इसकी आसान रेसिपी भी लोगों को खूब पसंद आ रही है. महज 20 रुपये में मिलने वाला यह जायका छात्रों, युवाओं और परिवारों के बीच बेहद लोकप्रिय है. स्वाद, साइज और किफायती कीमत का बेहतरीन मेल इसे भरतपुर के सबसे चर्चित स्ट्रीट फूड में शामिल करता है.
भरतपुर. राजस्थान के भरतपुर में स्ट्रीट फूड की बात हो और बाहुबली ब्रेड पकोड़े का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता है. शहर के मुख्य चौराहे पर मिलने वाला यह खास ब्रेड पकोड़ा फूड लवर्स की पहली पसंद बन चुका है. अपने बड़े साइज, कुरकुरे और मसालेदार भरावन के कारण यह पकोड़ा हर उम्र के लोगों को खूब भा रहा है. खास बात यह है कि महज 20 रुपए की कीमत में मिलने वाला यह स्वादिष्ट नाश्ता जेब पर भारी भी नहीं पड़ता, जिससे छात्र, कामकाजी लोग और परिवार सभी इसे बड़े चाव से खाते नजर आते हैं.
इस सामाग्रियों से बनती है बाहुबली ब्रेड पकोड़ा
आलू में मिलाए गए खास मसाले हरी मिर्च, धनिया किशमिश और चटपटे फ्लेवर इसे आम ब्रेड पकोड़े से अलग बनाते हैं. ऊपर से बेसन का गाढ़ा घोल और अच्छी तरह तला गया कुरकुरापन इसे बाहुबली नाम देता है. अब बात करते हैं इसकी आसान रेसिपी की तो इसको बनाने के लिए ब्रेड स्लाइस, उबले हुए आलू, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, गरम मसाला, बेसन, अजवाइन, तेल लेना है. सबसे पहले उबले हुए आलू को एक बर्तन में मिक्स कर लें इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, धनिया पत्ती, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं यह मसालेदार भरावन तैयार हो जाएगा.
हरी या इमली की मीठी चटनी स्वाद को बना देता है खास
अब ब्रेड लें और उसमें इस आलू के मिश्रण को अच्छे से भरकर सैंडविच की तरह तैयार करें. दूसरी ओर एक बर्तन में बेसन लें और उसमें नमक अजवाइन और थोड़ा सा पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें. अब कढ़ाई में तेल गरम करें तैयार ब्रेड को बेसन के घोल में अच्छी तरह डुबोकर गरम तेल में डालें और सुनहरा व कुरकुरा होने तक तलें. जब पकोड़ा अच्छे से क्रिस्पी हो जाए तो उसे बाहर निकाल लें. तैयार बाहुबली ब्रेड पकोड़े को हरी चटनी या इमली की मीठी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें. स्वाद, साइज और किफायती कीमत का यह अनोखा मेल ही इसे भरतपुर का फेवरेट स्ट्रीट फूड बना रहा है.
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें