भारतीय टीम को श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कप्तान शुभमन गिल की फिटनेस को लेकर गुड न्यूज मिली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया कोलंबो को एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिनों का वॉर्मअप मुकाबला खेल रही है, जिसमें गिल उंगली की चोट के चलते मैदान पर शुरुआती दो दिन नहीं उतरे थे और उनकी जगह पर केएल राहुल कप्तानी की जिम्मेदारी को संभाल रहे थे। अब इस वॉर्मअप मैच के तीसरे दिन जब टीम इंडिया 207 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी तो यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग में कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने के लिए आए। गिल के मैदान पर उतरने के साथ ही ये तय हो गया कि वह टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

नेट्स पर बल्लेबाजी कर गिल ने परखी अपनी फिटनेस

श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ वॉर्मअप मुकाबले के तीसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो उस समय शुभमन गिल ने नेट्स पर जाकर बल्लेबाजी करने के साथ अपनी फिटनेस को भी परखा, जहां वह बिना किसी दिक्कत के बैटिंग कर रहे थे। इसके बाद टीम इंडिया की इस मुकाबले में दूसरी पारी में उन्होंने बल्लेबाजी करने का फैसला लिया, जिसमें वह बदली हुई पोजीशन यानी ओपनिंग में उतरे। टेस्ट क्रिकेट में गिल नंबर-4 की पोजीशन पर बल्लेबाजी करते हैं। गिल खबर लिखे जाने तक 43 गेंदों में 38 रन बना चुके थे, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके भी देखने को मिले और इससे तय हो गया है कि वह इस टेस्ट सीरीज में खेलने के लिए अब पूरी तरह से फिट हो चुके हैं।

पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में दिखाया बल्ले से कमाल

टीम इंडिया के लिए कप्तान शुभमन गिल का फिट होना टेस्ट सीरीज से पहले जहां राहत भरी खबर है तो वहीं देवदत्त पडिक्कल के फॉर्म ने भी नंबर-3 की पोजीशन को लेकर टेंशन कम करने का काम जरूर किया है। साई सुदर्शन के इस टेस्ट सीरीज से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के नंबर-3 की पोजीशन को लेकर समस्या खड़ी हो गई थी, लेकिन पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में नाबाद 142 रनों की पारी खेलने के साथ इस पोजीशन के लिए खुद की दावेदारी को पूरी तरह से पुख्ता कर लिया है।

ये भी पढ़ें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका, भारत-बांग्लादेश सीरीज पर संकट गहराया

साई सुदर्शन की चोट बनी सरफराज के लिए मौका, श्रीलंका टेस्ट सीरीज में हो सकती है वापसी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment