X

भीषण गर्मी में राहत दिलाएगा भूटि छाछ, जानें रेसिपी

 

arw img

Bhuti Chhach Recipe : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक और ताजगी देने के लिए उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी भूटि छाछ एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है. पहाड़ों में लोग कोल्ड ड्रिंक्स के बजाय इस देसी ड्रिंक का इस्तेमाल करते हैं, क्योंकि यह शरीर को ठंडा रखने के साथ थकान भी दूर करती है. इस बनाने के लिए एक बड़े गिलास में लगभग एक से डेढ़ कप ठंडी छाछ लें. अब इसमें आधा छोटा चम्मच स्वादिष्ट पहाड़ी नमक डालें. पहाड़ी नमक न होने पर आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.एक छोटी कढ़ाई में एक छोटा चम्मच सरसों का तेल हल्का गर्म करें. तेल गर्म होने पर आधा छोटा चम्मच राई (सरसों के दाने) और एक-दो सूखी लाल मिर्च डालें. खुशबू बढ़ाने के लिए इसमें बारीक कटा हरा धनिया या करी पत्ता भी मिला सकते हैं. बाकी का प्रोसेस जानने के लिए इस वीडियो को शुरू से आखिर तक देखें.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment