X

भूल जाएंगे नॉनवेज! एक बार खा लें ये सब्जी, कूट-कूटकर भरा फाइबर- आयरन

 

arw img

Jimikand Sabzi Recipe: अगर आप गर्मियों में स्वाद के साथ सेहत भी चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ की पारंपरिक रसोई में बनने वाला जिमी कांदा जरूर ट्राई करनी चाहइए. ग्रामीण इलाकों में यह सब्जी वर्षों से गर्मी के मौसम का खास हिस्सा रही है. जिमी कांदा, जिसे कई जगहों पर सुरन या ओल भी कहा जाता है, फाइबर, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है. लोगों का मानना है कि इसके सामने नॉनवेज भी कम है. ग्रामीण मान्यताओं के अनुसार, इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाने और पाचन को बेहतर रखने में मदद करता है. इसे बनाने के लिए सबसे पहले जिमी कांदा को छीलकर छोटे टुकड़ों में काटा जाता है. फिर हल्दी मिले पानी में उबाला जाता है. इसके बाद प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन और देसी मसालों के साथ इसे धीमी आंच पर पकाया जाता है. इसकी सब्जी का स्वाद चावल, दाल और रोटी के साथ बेहद लाजवाब लगता है. वीडियो में देखिए इसे बनाने की पूरी रेसिपी…

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment