Last Updated:

त्योहारों के सीजन में अगर आप घर पर ही कई अलग-अलग तरह की स्वादिष्ट मिठाई बनाना चाहते हैं तो कोकोनट बर्फी एक आसान विकल्प है. इसे आप आम दिनों में भी बनाकर रख सकते हैं और खुद के खाने से लेकर मेहमानों को भी अपने हाथ की बनी मिठाई खिला सकते हैं. इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसके लिए….

कैलाश कुमार/बोकारो: अगर आप मिठाई खाने के शौकीन हैं और बाजार की मिठाई खाते-खाते बोर हो गए हैं और कुछ अलग टेस्ट चाहते हैं तो आप घर पर कोकोनट बर्फी बना सकते हैं. इसे बनाने में ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और इसका स्वाद बच्चे से लेकर बड़े तक सभी को पसंद आता है. बोकारो के शेफ देवाशीष ने घर पर आसानी से कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी साझा की है.

कोकोनट बर्फी के लिए सामग्री
कोकोनट बर्फी बनाने के लिए आधा लीटर दूध, 100 ग्राम कोकोनट पाउडर, 250 ग्राम चीनी और जरूरत के अनुसार घी या मलाई की जरूरत पड़ेगी. इसके अलावा स्वाद और सजावट के लिए मिल्क पाउडर और ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सबसे पहले दूध को अच्छी तरह उबालें
रेसिपी की शुरुआत में कढ़ाई में आधा लीटर दूध डालकर अच्छी तरह उबालने से करें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें कोकोनट पाउडर डालें. इसके बाद चीनी और घी या मलाई डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाते रहें. मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि यह कढ़ाई में चिपके नहीं.

मिश्रण गाढ़ा होने पर करें सेट
जब दूध और कोकोनट का मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होकर बेस जैसा हो जाए तो गैस बंद कर दें. अब एक प्लेट या ट्रे में हल्का घी या रिफाइंड ऑयल लगाकर इसे अच्छी तरह ग्रीस करें. इससे बर्फी प्लेट में चिपकेगी नहीं. इसके बाद तैयार मिश्रण को प्लेट में समान रूप से फैला दें. बर्फी को थोड़ा और ठोस बनाने के लिए शुरुआत में हल्का मिल्क पाउडर भी डाला जा सकता है. इसके बाद मिश्रण को अच्छी तरह ठंडा और सेट होने दें.

कटिंग कर ड्राई फ्रूट्स से सजाएं
जब कोकोनट बर्फी अच्छी तरह जम जाए तो इसे मनचाहे आकार में काट लें. इसके बाद कुछ देर पंखे के नीचे रखकर सेट होने दें. आखिर में ऊपर से अपनी पसंद के ड्राई फ्रूट्स डालकर बर्फी को सजा सकते हैं. इस तरह कम सामग्री और आसान तरीके से घर पर ही स्वादिष्ट कोकोनट बर्फी तैयार हो जाएगी.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment