Last Updated:
How to Make Sattu Drink: गर्मी के मौसम में जैसे-जैसे पारा चढ़ता है, शरीर की एनर्जी कम होने लगती है और आप हर वक्त थके डिहाइड्रेटेड महसूस करते हैं. गर्मी में लू लगने का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में उत्तर भारत का पारंपरिक सुपरफूड सत्तू सेहत का खजाना साबित होता है. मऊ की एक दुकान का अगर सत्तू पी लिया तो ठंडाई भी भूल जाओगे. आइए जानते हैं स्पेशल रेसिपी.
मऊ: गर्मी का मौसम है और सूर्य के तीखे तेवर हैं. ऐसे में हर कोई जलती धूप से परेशान है. अगर आप इस जलते-चुभते मौसम में ठंडक फील करना चाहते हैं तो यूपी के मऊ आ जाइए. जी हां, यहां मिलने वाला चने का सत्तू अपनी ठंडाई और टेस्ट के लिए काफी फेमस है. अगर यहां कोई कलेक्ट्रेट पहुंचता है तो वह चने का सत्तू पीकर ही वापस जाता है. आइए जानते हैं क्या है इस सत्तू की खासियत.
कई जनपद के लोगों की पसंद ये सत्तू
मऊ के मशहूर सत्तू की दुकान के मालिक रामलाल साहनी ने लोकल 18 से बात की. कहा कि हमारे यहां एक खास तरह का चने से सत्तू बनाया जाता है, जो लोगों को काफी पसंद है. यह सत्तू बनाया ही ऐसे जाता है कि इसका स्वाद किसी को भी भा जाए. शरीर के अंदर जाते ही अंदर से यह ठंडक पहुंचाता है. यही वजह है कि इस सत्तू को लोग काफी पसंद करते हैं. अगर मऊ कलेक्ट्रेट के पास कोई पहुंच जाए तो इस सत्तू को बिना पिए आगे नहीं बढ़ता है. इस सत्तू को पीने वाले सिर्फ मऊ जनपद ही नहीं बल्कि गाजीपुर, बलिया, आजमगढ़ से लोग इस सत्तू को पीने चले जाते हैं.
यह है रेसिपी
रामलाल साहनी ने बताया कि वह सत्तू कैसे बनाते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप इसे चाहे तो घर भी आसानी से बना सकते हैं और बेहतर स्वाद ले सकते हैं. सबसे पहले चना को अच्छे से भूना जाता है. चने को भूनने के बाद उसके छिलके को निकाल लिया जाता है. फिर उसे हाथों से घर के चक्की पर पीसा जाता है. छिलका निकाल कर इसलिए पीसा जाता है, जिससे वह चिकना हो और छिलका उसमें ना रहे.
पीसने के बाद फिर इसे दुकान पर लाया जाता है और यहां चने का सत्तू बनाया जाता है. इसे लोग काफी पसंद करते हैं. इस सत्तू को बनाने के लिए सबसे पहले बड़े घड़े में चने का भुना हुआ आटा डाला जाता है. फिर उसके बाद इसमें नमक, हल्का अचार तथा पुदीने की चटनी और नमक मिर्च तथा धनिया की बनाई हुई चटनी को डालकर अच्छे से फेटे जाता है. फिर उसके बाद गिलास में प्याज, पुदीना की चटनी नमक और नींबू डालकर उसमें इसे फेटे हुए चने को आटा डाल दिया जाता है.
1 गिलास कितने का?
इस चने के सत्तू का पुदीना की चटनी, नींबू और धनिया मिर्च की चटनी स्वाद बढ़ा देता है. इससे लोग इसे काफी पसंद करते हैं और जो इस दुकान पर एक बार आ जाता है वह बार-बार इस सत्तू को पीने चाहता है. अगर कीमत की बात करें तो इसकी 50 रुपये प्रति गिलास है.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें