X

मशरूम से बनते हैं स्वादिष्ट लड्डू, ड्राई फ्रूट के साथ तैयारी होती है ये मिठाई

 

arw img

Mushroom Laddu Recipe: बिहार में मशरूम की खेती के साथ इससे बनने वाले अलग-अलग व्यंजनों की भी मांग बढ़ रही है. मशरूम से सब्जी के अलावा लड्डू भी बनाए जा सकते हैं. यह स्वाद में अलग और बनाने में आसान है. मशरूम लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धोकर सुखा लें. इसके बाद इसे धूप में तब तक सुखाएं, जब तक नमी पूरी तरह खत्म न हो जाए. सूखे मशरूम को मिक्सर में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. अब कड़ाही में थोड़ा घी गर्म करें. इसमें बेसन और मशरूम पाउडर डालें. दोनों को धीमी आंच पर अच्छी तरह भूनें. मिश्रण से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें. अब इसमें स्वाद के अनुसार चीनी और इलायची पाउडर मिलाएं। इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट भी डालें. मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें. जब मिश्रण हाथ से लड्डू बनाने लायक हो जाए तो इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाएं. ऊपर से पिस्ता या ड्राई फ्रूट लगाकर सजाएं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment