Last Updated:
Ganne Ka Juice Cheap Price: भीषण गर्मी के बीच जहां ठंडे पेय पदार्थों की कीमतें बढ़ती जा रही हैं, वहीं एक ऐसी जगह सामने आई है जहां मात्र 25 रुपये में एक लीटर गन्ने का जूस मिल रहा है. आमतौर पर बाजार में एक गिलास जूस की कीमत ही 20-30 रुपये तक होती है, लेकिन यहां बेहद कम दाम में भरपूर जूस मिलने से लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. गन्ने का जूस न केवल सस्ता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, जो गर्मी में शरीर को ठंडक और ऊर्जा प्रदान करता है. यही वजह है कि लोग दूर-दूर से इस अनोखे ऑफर का लाभ उठाने पहुंच रहे हैं. बढ़ती महंगाई के दौर में यह पहल आम जनता के लिए राहत भरी खबर साबित हो रही है.
हैदराबाद: महंगाई के इस दौर में जहाँ हर चीज़ की कीमतें आसमान छू रही हैं वहीं हैदराबाद के बीएन रेड्डी नगर से एक ऐसी खबर सामने आई है जो न केवल जेब पर हल्की है बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेमिसाल है. यहां के किसान मार्केट में मात्र 25 रुपए प्रति लीटर में शुद्ध गन्ने का रस उपलब्ध कराया जा रहा है जहां देश में दूसरी जगहों पर 25 रुपए ग्लास मिलता है वही यहां पूरे एक लीटर मिल जाता है इसलिए इसको भारत का सबसे सस्ता गन्ने का जूस कहना गलत नहीं होगा.
यह स्टॉल अपनी किफायती कीमतों और बेहतरीन गुणवत्ता के लिए चर्चा में है. यहाँ अगर ग्राहक खुद की बोतल लेकर आता है तो उसे 1 लीटर ताजा गन्ने का रस मात्र 25 रुपए में मिलता है. यदि कोई ग्राहक वहां से बोतल लेता है तो उसे 30 रुपए चुकाने होते हैं.
आम जनता के लिए बेहद सस्ता रखा
स्टॉल संचालक का कहना है कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों को हानिकारक कोल्ड ड्रिंक्स और जंक ड्रिंक्स से दूर करना है. उनका मानना है कि लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों और कम दाम में प्राकृतिक पेय का आनंद ले सकें. इसीलिए उन्होंने मुनाफा कम रखते हुए इसे आम जनता के लिए बेहद सस्ता रखा है.
गन्ना विशेष रूप से महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से मंगाया जाता
इस स्टॉल की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रोजाना 3,000 से 4,000 लीटर गन्ने का रस बिक जाता है. यहां इस्तेमाल होने वाला गन्ना विशेष रूप से महाराष्ट्र और आंध्रप्रदेश से मंगाया जाता है जो अपनी मिठास और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है. इस छोटे से स्टार्टअप के जरिए संचालक हर दिन 75,000 से 1,00,000 रुपए तक का कारोबार कर रहे है जो कि स्थानीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि है.
कहाँ स्थित है यह स्टॉल?
अगर आप भी इस ताज़गी भरे जूस का आनंद लेना चाहते हैं तो यह स्टॉल हैदराबाद के बीएन रेड्डी नगर में स्थित श्याम हॉस्पिटल के ठीक सामने, किसान मार्केट में उपलब्ध है.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें