बारिश का मौसम शुरू होते ही ठंडी हवाएं, हरियाली लोगों का मन मोह लेते हैं. लेकिन इस मौसम में कई परेशानियां भी बढ़ जाती हैं. खासकर इलेक्ट्रॉनिक अप्लायंस पर नमी का असर साफ दिखाई देता है. मानसून के दौरान कई लोग शिकायत करते हैं कि उनके फ्रिज के अंदर पानी जमा होने लगा है. कभी सब्जियों की ट्रे में पानी भर जाता है, तो कभी फ्रिज की पिछली दीवार पर पानी की बूंदें दिखाई देती हैं.

अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कई बार इसकी वजह सिर्फ गलत सेटिंग होती है, जिसे एक छोटे से बदलाव से ठीक किया जा सकता है.

मानसून में फ्रिज के अंदर पानी क्यों जमा होता है?

बारिश के मौसम में हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. जब आप बार-बार फ्रिज का दरवाजा खोलते हैं, तो बाहर की नम हवा अंदर चली जाती है. यह नमी ठंडी सतह के संपर्क में आते ही पानी की बूंदों में बदल जाती है. धीरे-धीरे यही पानी फ्रिज के अंदर जमा होने लगता है.

  • सबसे पहले फ्रिज का तापमान बदलें
  • अगर मानसून में आपके फ्रिज के अंदर पानी जमा हो रहा है, तो सबसे पहले उसकी तापमान सेटिंग जांचें.
  • बारिश के मौसम में फ्रिज को जरूरत से ज्यादा ठंडा रखने की आवश्यकता नहीं होती.
  • फ्रिज का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रखना सबसे बेहतर माना जाता है.
  • अगर आपके फ्रिज में नंबर वाला कंट्रोल नॉब है, तो उसे 3 या 4 पर सेट करें.
  • तापमान बहुत कम रखने से अंदर ज्यादा कंडेनसेशन होता है, जिससे पानी जमा होने की समस्या बढ़ सकती है.
  • बार-बार फ्रिज का दरवाजा न खोलें

हर बार फ्रिज का दरवाजा खोलने पर बाहर की नमी अंदर पहुंच जाती है. इसलिए कोशिश करें कि जरूरत पड़ने पर ही फ्रिज खोलें और काम खत्म होते ही तुरंत बंद कर दें.

डोर गैस्केट जरूर जांचें

फ्रिज के दरवाजे पर लगी रबर (डोर गैस्केट) की जांच करें. अगर यह ढीली या खराब हो गई है, तो बाहर की हवा लगातार अंदर आती रहेगी. इससे फ्रिज के अंदर नमी बढ़ेगी और पानी जमा होने लगेगा. अगर रबर ठीक से सील नहीं कर रही है,तो उसे बदलवा देना चाहिए.

ड्रेन होल की सफाई भी जरूरी

अगर फ्रिज के अंदर मौजूद ड्रेन होल बंद हो जाए, तो पानी बाहर नहीं निकल पाता और नीचे जमा होने लगता है. इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई करना जरूरी है.

फ्रिज को जरूरत से ज्यादा न भरें

अगर फ्रिज पूरी तरह सामान से भर दिया जाए, तो ठंडी हवा ठीक से चारों तरफ नहीं घूम पाती. इससे कुछ हिस्सों में ज्यादा नमी जमा होने लगती है. इसलिए सामान इस तरह रखें कि हवा आसानी से पूरे फ्रिज में घूम सके.

गर्म खाना सीधे फ्रिज में न रखें

कई लोग गर्म खाना सीधे फ्रिज में रख देते हैं. इससे भाप बनती है, जो बाद में पानी की बूंदों में बदल जाती है. इसलिए हमेशा खाना कमरे के तापमान पर ठंडा होने के बाद ही फ्रिज में रखें.

कब बुलाएं टेक्नीशियन?

अगर सही तापमान सेट करने, ड्रेन होल साफ करने और डोर गैस्केट जांचने के बाद भी फ्रिज में पानी जमा हो रहा है, तो यह कूलिंग सिस्टम, सेंसर या किसी दूसरी तकनीकी खराबी का संकेत हो सकता है. ऐसी स्थिति में किसी ऑथराइज़ सर्विस सेंटर या अनुभवी टेक्नीशियन से फ्रिज की जांच जरूर करवाएं.



Source link

Write A Comment