Image Source : INST/JANHVIKAPOOR
जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अपने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ाने के लिए जान्हवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह क्रिकेटर दिनेश कार्तिक के साथ बल्लेबाजी की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रही हैं।

तस्वीर को शेयर करते हुए जाह्नवी कपूर ने लिखा, ‘क्रिकेट कैम्प #MrandMrsMahi’। पहली तस्वीर में जाह्नवी कपूर एक क्रिकेट हेलमेट पहने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर बिलकुल वैसे भाव हैं जैसे किसी भी बल्लेबाज के चेहरे पर बॉल का सामना करते वक्त होते हैं। दूसरी फोटो में क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और निर्देशक शरन शर्मा क्रिकेट खेलते दिख रहे हैं।

जाह्नवी कपूर ने इस तरह की कई तस्वीरें एक साथ शेयर की हैं जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। राजकुमार राव ने इन तस्वीरों पर हर्ट इमोजी बनाते हुए कमेंट किया, ‘मिसेज माही।’

बता दें क‍ि इस फ‍िल्‍म की घोषणा प‍िछले साल हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज माही को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फ‍िल्‍म की अनाउंसमेंट प‍िछले साल नवंबर में हुई थी। मिस्‍टर एंड मिसेज के डायरेक्‍टर शरण शर्मा हैं जो इससे पहले जान्‍हवी को गुंजन सक्‍सेना : द कारग‍िल गर्ल में भी डायरेक्‍ट कर चुके हैं। फ‍िल्‍म 7 अक्‍टूबर 2022 को स‍िनेमाघरों में र‍िलीज होगी।





Source link

Write A Comment