Last Updated:

Muzaffarpur Famous Street Food: मुजफ्फरपुर का सिकंदरपुर मरीन ड्राइव अब युवाओं और फूड लवर्स का पसंदीदा ठिकाना बन गया है. यहां शाम को कई स्टॉल लगते हैं, जहां लोग स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हैं. शाम को यहां इतनी रौनक होती है कि लोग दिल्ली और मुंबई की स्ट्रीट से यहां की तुलना करने लगते हैं.

मुजफ्फरपुर. कभी शाम ढलते ही शांत रहने वाला मुजफ्फरपुर का सिकंदरपुर मरीन ड्राइव अब शहर के युवाओं और फूड लवर्स का पसंदीदा ठिकाना बनता जा रहा है. यहां का माहौल लोगों को मुंबई की मरीन ड्राइव और दिल्ली की मशहूर फूड स्ट्रीट की याद दिलाता है. हर शाम सड़क किनारे दर्जनों फूड स्टॉल सज जाते हैं, जहां खाने-पीने के शौकीनों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है.

बहुत सारे ऑप्शन मिलते हैं
सिकंदरपुर मरीन ड्राइव की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक ही जगह पर कई तरह के स्ट्रीट फूड का स्वाद मिल जाता है. मोमोज, चाउमीन, मंचूरियन, पास्ता, बर्गर, पिज्जा, रोल, फ्रेंच फ्राइज, सैंडविच, चाट, गोलगप्पे, कुल्हड़ चाय, कॉफी और ठंडे पेय पदार्थ सहित कई तरह के व्यंजन लोगों को आकर्षित करते हैं. कम कीमत और ताजा स्वाद के कारण यहां हर उम्र के लोग पहुंच रहे हैं.

शाम होते ही रौनक
शाम होते ही पूरा इलाका रौनक से भर जाता है. परिवार, कॉलेज के छात्र-छात्राएं, नौकरीपेशा लोग और दोस्त अपने दिनभर की थकान मिटाने के लिए यहां पहुंचते हैं. खाने के साथ-साथ लोग मरीन ड्राइव के खुले वातावरण में टहलने और फोटो-वीडियो बनाने का भी आनंद लेते हैं. यही वजह है कि यह जगह धीरे-धीरे मुजफ्फरपुर की नई फूड और हैंगआउट डेस्टिनेशन बनती जा रही है.

वीकेंड पर ज्यादा भीड़
स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि शाम के समय सबसे अधिक भीड़ रहती है. छुट्टियों और वीकेंड में ग्राहकों की संख्या और बढ़ जाती है. लगातार बढ़ रही भीड़ के कारण यहां कई नए फूड स्टॉल भी खुल गए हैं, जिससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिल रहे हैं.

घूमने का स्पॉट
अगर आप भी शाम के समय परिवार या दोस्तों के साथ स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं, तो सिकंदरपुर मरीन ड्राइव आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. यह इलाका आज अपने स्वाद, चहल-पहल और खूबसूरत माहौल के कारण मुजफ्फरपुर की सबसे चर्चित फूड स्ट्रीट के साथ-साथ घूमने-फिरने का स्पॉट भी बनता जा रहा है.

About the Author

Raina Shukla

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें



Source link

Write A Comment