ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में एथलेटिक्स के इवेंट की शुरुआत होने के साथ ही भारत के पदकों की संख्या में भी काफी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। CWG 2026 के 7वें दिन सबसे ज्यादा सभी की नजरें स्टार लॉन्ग जम्पर एथलीट मुरली श्रीशंकर पर थी जिन्होंने बिल्कुल भी निराश नहीं किया और 8.09 मीटर की लंबी छलांग लगाने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम करने में कामयाबी हासिल की। मुरली श्रीशंकर इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में लगातार दो सिल्वर मेडल जीतने कामयाब रहे हैं, जिसमें उन्होंने साल 2022 में बर्मिंघम में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भी सिल्वर मेडल जीता था।

काफी मामूली अंतर से गोल्ड मेडल जीतने से चूके मुरली

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों के लॉन्ग जंप इवेंट में मुरली श्रीशंकर से सभी भारतीय फैंस को इस बार गोल्ड मेडल जीतने की उम्मीद थी, लेकिन वह काफी मामूली अंतर से इसे अपने नाम करने से चूक गए। इस इवेंट में गोल्ड मेडल पर जमैका के टेजे गेल ने कब्जा जमाया जिन्होंने 8.15 मीटर की छलांग लगाई थी ऐसे में मुरली यदि थोड़ा और अधिक जंप करने में कामयाब होते तो वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल हो जाते। इस इवेंट में मुरली ने पहले ही राउंड में 8.09 मीटर की छलांग लगा दी थी, जिसमें चौथे राउंड में टेजे ने उन्हें पीछे छोड़ा। वहीं इसी इवेंट में हिस्सा ले रहे दूसरे भारतीय खिलाड़ी लोकेश पदक जीतने से काफी करीब से चूक गए जिसमें वह 7.97 मीटर की छलांग लगाने के साथ चौथे स्थान पर रहे।

अब तक इन भारतीय एथलीटों ने जीते हैं पदक

भारत के खाते में अब तक कुल 15 मेडल आ चुके हैं, जिसमें बढ़ोतरी होना तय है क्योंकि कुछ इवेंट में मेडल पक्के हो चुके हैं। अब तक तीन गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी मिली है जिसमें मीराबाई चानू, दिलीप गावित और शर्मिला ने गोल्ड मेडल जीता है। वहीं ऋषिकंता सिंह चनंबम, राजा मुथुपांडी, वल्लुरी अजय बाबू, ज्ञानेश्वरी यादव, हरजिंदर कौर, गुलवीर सिंह, मोहम्मद बासिल मोर्सिंगनकाथ, सर्वेश अनिल कुशारे और मुरली श्रीशंकर ने सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की है। जबकि बिंद्यारानी देवी सोरोखाइबम, झंडू कुमार और शिल्पा कंचुगाराकोप्पलु शैला ने कांस्य पदक जीता है।

ये भी पढ़ें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर टी47 स्पर्धा में जीता गोल्ड मेडल

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की महिला मुक्केबाजों का जलवा, साक्षी और अरुंधति चौधरी ने पक्का किया मेडल





Source link

Write A Comment