होमफोटोलाइफ़फूड

मुर्ग-मुसल्लम, अफगानी टिक्का या स्मोकी कबाब…लेना है स्वाद तो यहां आएं जनाब

Last Updated:

Jamshedpur’s Famous Non-Veg Food Joints: जमशेदपुर में खाने-पीने की बहुत सी जगहें हैं जो अपने खास स्वाद से ग्राहकों का दिल जीतती हैं लेकिन नॉनवेज फूड की बात करें तो लिस्ट में ये नाम सबसे ऊपर आते हैं. चिकन विंग्स हों, अफगानी टिक्का, मुर्ग-मुसल्लम या टंगड़ी चिकन इनका स्वाद ऐसा ही शाम को ये स्टॉल फूडीज की जन्नत बन जाते हैं.

जमशेदपुर केवल उद्योग नगरी ही नहीं है, बल्कि अपने बेहतरीन स्ट्रीट फूड और नॉन-वेज व्यंजनों के लिए भी काफी प्रसिद्ध है. खासकर शाम के समय शहर के कई फूड स्पॉट चिकन प्रेमियों से गुलजार हो जाते हैं. तंदूरी चिकन, चिकन टिक्का, बिरयानी और फ्राइड चिकन के शौकीनों के लिए शहर में कई ऐसे ठिकाने हैं जहां का स्वाद लोगों को बार-बार खींच लाता है. अगर आप भी शाम के समय बेहतरीन चिकन का आनंद लेना चाहते हैं तो ये जगहें आपके लिए शानदार विकल्प साबित हो सकती हैं.

सबसे पहले नाम आता है साकची स्थित डायमंड खाऊ गली के प्रसिद्ध सरदार जी चिकन वाले का. यह जगह अपने खास अफगानी चिकन टिक्का और हरियाली चिकन टिक्का के लिए जानी जाती है. शाम होते ही यहां ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं. कोयले की धीमी आंच पर तैयार होने वाला चिकन और उसमें इस्तेमाल होने वाले मसालों का अनोखा मिश्रण इसे बाकी दुकानों से अलग बनाता है. युवा वर्ग के साथ-साथ परिवारों की भी यहां अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है.

इसके बाद साकची स्थित बसंत सेंट्रल मॉल के ठीक सामने मौजूद बलबीर तंदूरी चिकन का नाम आता है. यहां शाम शुरू होते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ती है. दुकान की सबसे बड़ी पहचान इसका तंदूरी टंगड़ी चिकन और कुरकुरा चिकन पकौड़ा है. मसालों में अच्छी तरह मेरिनेट किया गया चिकन जब तंदूर से निकलता है तो उसकी खुशबू दूर तक लोगों को आकर्षित करती है. कई लोग इसे जमशेदपुर के सबसे लोकप्रिय तंदूरी चिकन स्पॉट्स में गिनते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अगर आप तंदूरी के साथ-साथ शाही अंदाज में चिकन बिरयानी या मुर्ग मुसल्लम का स्वाद लेना चाहते हैं तो दिल्ली दरबार एक बेहतरीन विकल्प है. यहां की दम बिरयानी, मसालेदार चिकन करी और मुर्ग मुसल्लम लंबे समय से लोगों की पसंद बने हुए हैं. खास बात यह है कि यहां पारंपरिक मुगलई स्वाद का अनुभव मिलता है, जिसके कारण शहर के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोग भी यहां पहुंचते हैं.

वहीं जुबली पार्क के समीप मिलने वाली बारबेक्यू टैक्सी अपने अनोखे कॉन्सेप्ट के कारण युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. टैक्सी की डिक्की में तैयार किए जाने वाले गरमा-गरम तंदूरी चिकन, चिकन विंग्स और तंदूरी प्रॉन लोगों को अलग अनुभव देते हैं. शाम के समय यहां कॉलेज छात्रों और युवाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती है. स्मोकी फ्लेवर और मसालों का संतुलित स्वाद इसकी खास पहचान है.

अगर आपको फ्राइड चिकन पसंद है तो आमबागान स्थित HFC (हिंदुस्तान फ्राइड चिकन) जरूर जाना चाहिए. यहां के चिकन पॉपकॉर्न, चिकन विंग्स, चिकन लेग पीस, चिकन ब्रेस्ट और चिकन बर्गर काफी मशहूर हैं. क्रिस्पी कोटिंग और जूसी चिकन का स्वाद फास्ट फूड प्रेमियों को बेहद पसंद आता है. जमशेदपुर के ये सभी फूड स्पॉट शाम के समय चिकन प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं, जहां हर स्वाद के लिए एक खास विकल्प मौजूद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment