Moong Dal Khaman Recipe: आप रोज़ाना एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हल्का, स्वादिष्ट और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो मूंग दाल से बना खमन ढोकला आपके लिए शानदार ऑप्शन हो सकता है. आमतौर पर घरों में बेसन वाला ढोकला बनाया जाता है, लेकिन इस बार आप पीली मूंग दाल, सूजी और पोहे के खास कॉम्बिनेशन से बना नया अंदाज आजमा सकते हैं. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत इसकी सॉफ्ट और स्पंजी बनावट है, जो हर बाइट में बाजार जैसा स्वाद देती है. ‘अनिता की रसोई’ से मिली यह आसान रेसिपी उन लोगों के लिए भी बढ़िया है, जो कम तेल वाला और पौष्टिक नाश्ता पसंद करते हैं.

मूंग दाल प्रोटीन से भरपूर होती है, जबकि सूजी और पोहा ढोकले को बेहतरीन टेक्सचर और लंबे समय तक नमी बनाए रखने में मदद करते हैं, अगर आपके घर में बच्चे सब्जियां या दाल खाने में आनाकानी करते हैं, तो यह ढोकला उनके लिए भी एक मजेदार और हेल्दी विकल्प बन सकता है.

क्यों खास है मूंग दाल का यह खमन ढोकला?
गुजराती खाने की बात हो और खमन ढोकले का जिक्र न आए, ऐसा कम ही होता है, लेकिन इस रेसिपी में बेसन की जगह पीली मूंग दाल का इस्तेमाल किया गया है, जो इसे और भी पौष्टिक बनाता है. मूंग दाल आसानी से पच जाती है और इसमें भरपूर प्रोटीन, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं. वहीं, सूजी ढोकले को हल्का दानेदार टेक्सचर देती है और पोहा इसे ज्यादा देर तक मुलायम बनाए रखता है. छाछ का इस्तेमाल बैटर में हल्का खट्टापन और नेचुरल फर्मेंटेशन लाता है, जिससे ढोकला ज्यादा फूला हुआ बनता है.

मूंग दाल खमन ढोकला बनाने के लिए सामग्री
1. 1 कप बिना छिलके वाली पीली मूंग दाल
2. ½ कप सूजी
3. ¼ कप धुला हुआ पोहा
4. ½ कप खट्टी छाछ
5. 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
6. 1 बड़ा चम्मच तेल
7. स्वादानुसार नमक
8. 1 पैकेट इनो फ्रूट साल्ट

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

तड़के के लिए
1. 1 बड़ा चम्मच तेल
2. 1 छोटा चम्मच राई
3. 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
4. 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
5. 8-10 कड़ी पत्ते
6. चुटकी भर हींग
7. ½ कप पानी
8. 1 छोटा चम्मच चीनी
9. बारीक कटा हरा धनिया
10. कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल

ऐसे करें शुरुआती तैयारी
सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धो लें और 3 से 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें, अगर सुबह जल्दी नाश्ता बनाना है, तो दाल को रातभर भी भिगोकर रखा जा सकता है. जब दाल अच्छी तरह फूल जाए, तो उसका अतिरिक्त पानी निकाल दें. अब मिक्सर जार में भीगी हुई दाल, सूजी, पोहा और खट्टी छाछ डालें. सभी चीजों को एकदम स्मूथ और गाढ़ा पीस लें.

बैटर तैयार करने का सही तरीका
तैयार बैटर को एक बड़े बर्तन में निकालें. इसमें नमक, हल्दी और एक चम्मच तेल डालें. अब चम्मच की मदद से बैटर को करीब दो मिनट तक एक ही दिशा में फेंटें. इससे बैटर हल्का और एयरयुक्त बनता है. इस बीच स्टीमर या कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रख दें और ढोकला बनाने वाली थाली में हल्का तेल लगाकर चिकना कर लें. अब बैटर में इनो डालें और ऊपर से एक चम्मच पानी छिड़क दें. जैसे ही बैटर फूलने लगे, उसे हल्के हाथों से मिलाएं.

स्टीम करने का सही तरीका
इनो मिलाने के तुरंत बाद बैटर को तैयार थाली में डाल दें. थाली को हल्का थपथपाएं, ताकि बड़े एयर बबल्स निकल जाएं. ऊपर से चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर छिड़क दें. अब थाली को स्टीमर में रखें और मध्यम आंच पर करीब 15 मिनट तक पकाएं. ढोकला पकने के बाद चाकू डालकर चेक करें, अगर चाकू साफ बाहर निकल आए, तो समझिए ढोकला तैयार है. इसे बाहर निकालकर 5 मिनट तक ठंडा होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment