Last Updated:

Dahi Bhindi Recipe: आपने आज तक भिंडी की कई तरह की सब्जी खायी होगी पर दही भिंडी वाली बात किसी में नहीं आती. इस डिश की खासियत यह है कि ये फटाफट तैयार हो जाती है और खाने का स्वाद डबल कर देती है. थोड़ी सी प्री-प्रिपरेशन से इसे 10 मिनट में बना सकते हैं.

ख़बरें फटाफट

रांची. झारखंड की राजधानी रांची में दही भिंडी की सब्जी काफी पसंद की जाती है. यह खाने में स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना भी बेहद आसान है. रांची की एक गृहणी ने इसकी विधि साझा की है, जिसमें मात्र 5 भिंडी से भी यह सब्जी तैयार की जा सकती है. अगर कभी झटपट कुछ स्वादिष्ट खाने का मन हो तो आप यह रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. यह पराठे के साथ कमाल लगती है.

भिंडी को पतला-पतला काटें
रांची की गृहणी नेहा के अनुसार, सबसे पहले 5 भिंडी लेकर (या अपनी जरूरत के हिसाब से) उन्हें पतले स्लाइस में काट लेना चाहिए, यानी एक भिंडी को चार भागों में काटना है. इसके बाद, भिंडी को थोड़े से तेल में तब तक फ्राई करना है, जब तक वह पूरी तरह पक न जाए, फिर उसे बाहर निकाल लेना है. याद रहे भिंडी पहले ही धोकर और सुखाकर रख लें. भिंडी सूखी रहती है तो लस नहीं बनता. गिली भिंडी काटकर बनाएंगे तो पूरी रेसिपी खराब हो जाएगी.

दही मसाला तैयार करें
अगले चरण में, दो बड़े चम्मच दही में लाल मिर्च पाउडर, मिक्स मसाला, सब्जी मसाला, हल्दी, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लेना है. यह मसाला दही के साथ तैयार करके अलग रख लेना है. आप चाहें तो अपनी मर्जी से मसालों को कम या ज्यादा कर सकते हैं.

सब्जी बनाने की विधि
इसके बाद, गैस पर एल्युमिनियम की कड़ाही चढ़ानी है या जो आपके पास उपलब्ध हो बस लोहे की कड़ाही का उपयोग नहीं करना है. इसमें तेल डालकर जीरा और तेज पत्ता का तड़का लगाना है. फिर, तैयार दही मसाले को कड़ाही में डालकर 5 मिनट तक लगातार चलाते रहना है. जब मसाला अच्छे से पक जाए, तो इसमें फ्राई की हुई भिंडी डालकर मात्र 2 मिनट और पकाना है. बस आपकी दही भिंडी तैयार हो जाएगी.

गरमा-गरम परोसें
सब्जी को आंच से उतारने के बाद, इसे धनिया पत्ती से गार्निश करना है. नेहा का कहना है कि यह दही भिंडी रोटी, चावल, पराठा किसी के भी साथ खायी जा सकती है. किसी खास मौके पर भी आप इसे बना सकते हैं. स्वाद बेहतरीन होता है और कुकिंग टाइम काफी कम है. भिंडी पहले से धोकर, सुखाकर रख लें तो और समय बच सकता है.

About the Author

Raina Shukla

Raina Shukla is an experienced journalist and content professional with nearly two decades of experience in print and digital media. She holds a Master’s degree in Mass Communication and Journalism from Bundelk…

और पढ़ें



Source link

Write A Comment