Last Updated:
Madwa Momo Recipe: आपने आज तक मैदा के मोमो तो कई बार खाए होंगे, एक बार मड़वा यानी रागी के मोमो ट्राई करें. इनका रंग और स्वाद नॉर्मल मोमो से काफी अलग होता है और कहने की जरूरत नहीं कि ये कहीं हेल्दी होते हैं. जानते हैं वेज और नॉनवेज, मड़वा मोमो कैसे बना सकते हैं.
रांची. झारखंड की राजधानी रांची में खासतौर पर मडुवा मोमो मिलता है. यह यहां का लोकल मिलेट है. जिसको खासतौर पर आदिवासी खाते हैं और आदिवासी मडुवा मोमो बनाते हैं, जिसे रागी मोमो भी कहते हैं. कई बार लोग यह मोमो बना नहीं पाते. क्योंकि, रागी में फाइबर उच्च मात्रा में होता है और वह तुरंत फट जाती है. ऐसे में यहां देखिए कि परफेक्ट मोमो कैसे बना सकते हैं.
इस तरीके से पहले आटा गूथ लीजिए
इस मोमो को बनाते हुए पूर्णिमा बताती हैं कि आटा गूंथना बड़ी चुनौती होती है. इसमें सबसे पहले आपको रागी आटा लेना है और उसमें एक मुट्ठी मैदा डाल देना है और एक मुट्ठी साधारण आटा भी ऐड करना है. इन तीनों को मिक्स कर लेना है. बड़े चम्मच से दो चम्मच तेल डाल लीजिए और हल्के गर्म पानी का इस्तेमाल करके बढ़िया आटा तैयार कर लेना है. अब इस आटे को थोड़ी देर रेस्ट करने के लिए रख दीजिए.
अब स्टफिंग तैयार कीजिए
पूर्णिमा बताती हैं, अब आपको स्टफिंग तैयार करनी है और स्टफिंग तैयार करने के लिए हाथ से कुछ काटने की जरूरत नहीं. बल्कि, अगर आपके पास चौपर है तो बहुत बढ़िया है. इसमें प्याज चौप कर लीजिए. इसके अलावा पत्तागोभी, गाजर सबको बढ़िया से चौप कर लीजिए. अगर आप नॉनवेज बना रहे हैं, तो फिर केवल प्याज और चौप किया हुआ चिकन चलेगा.
सारी सब्जी को एक कटोरे में रख दीजिए और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालना है और थोड़ा सा स्वाद अनुसार नमक डालकर इसको बढ़िया से मिला लीजिए. ध्यान रहे इसको फ्राई नहीं करना है. आपकी स्टफिंग बनकर रेडी है. नॉनवेज में भी यही करना है, चिकन और प्याज व अदरक लहसुन का पेस्ट, थोड़ा सा स्वाद अनुसार नमक बस.
स्टीमर में 20 मिनट घड़ी देखकर छोड़ दीजिए
अब आपको छोटा-छोटा रोटी की तरह बेलना है और उसमें स्टफिंग भरकर मोमो के शेप में तैयार कर लेना है. इसके बाद स्टीमर में 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. घड़ी देखकर केवल 20 मिनट के लिए ही छोड़ना है. इससे अधिक बिल्कुल भी नहीं और फिर नीचे उतार लीजिए. इसे आप लाल चटनी के साथ परोस सकते हैं. यह खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और स्वास्थ्य के लिए भी बढ़िया है.
About the Author
बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन एंड जर्नलिज़्म में मास्टर्स, गोल्ड मेडलिस्ट. पत्रकारिता का सफर दैनिक जागरण से शुरू हुआ, फिर प्रभात खबर और ABP न्यूज़ से होते हुए News18 Hindi तक पहुंचा. करियर और देश की …और पढ़ें