साउथ-ईस्ट दिल्ली में 30 साल के एक डांस टीचर ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। कथित रूप से कमाई कम होने वजह से टीचर मोबाइल फोन की किस्त नहीं चुका पा रहा था। इसी बीच, उसने यमुना नदी में छलांग लगा दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह घटना बीते शुक्रवार की रात करीब साढ़े 8 बजे कालिंदी कुंज क्षेत्र में भोला घाट के पास हुई। जब इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को खबर मिली कि एक शख्स नदी में कूद गया है, तो टीम मौके पर पहुंची।

यमुना नदी से सुरक्षित निकाला गया शख्स

दिल्ली पुलिस ने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और बाढ़ विभाग को खबर दी, जिसके बाद रेस्क्यू टीम नाव लेकर वहां पहुंची। राहत की बात है कि नदी में कूदे शख्स को यमुना नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। शख्स पूरी तरह सुरक्षित है।

मोबाइल की मंथली EMI नहीं चुका पा रहा था शख्स

पुलिस ने बताया कि ओखला की संजय कॉलोनी के निवासी डांस टीचर के तौर पर काम करते हैं और साथ में बागवानी का काम भी करते हैं। वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते हैं। पूछताछ के दौरान, शख्स ने पुलिस को बताया कि बीते कुछ महीनों में उसकी इनकम कम हो गई थी, जिससे उसके लिए अपने मोबाइल फोन की मंथली EMI चुकाना मुश्किल हो गया था।

छत्रपति संभाजीनगर में भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

जानकारी के अनुसार, आर्थिक दबाव की वजह से शख्स काफी तनाव में था, जिसके बाद उसने यह कठोर कदम उठाया। इससे पहले, महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से ही इससे मिलता-जुलता मामला सामने आया था, जब लड़के की मोबाइल की मांग को लेकर उसके माता-पिता से बहस हो गई थी और इसके बाद वह पहाड़ी से कूदने पहुंच गया था। इस दौरान, हादसा हो गया था और उसमें बेटे और माता-पिता की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें पहले पिता, बेटे को बचाने के चक्कर में उसके साथ पहाड़ी से नीचे गिर जाता है। उसके बाद मां भी पहाड़ी से छलांग लगा देती है।

(इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- IIT दिल्ली कैंपस में M.Sc. छात्र ने की आत्महत्या, 6वीं मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस खंगाल रही मोबाइल और काउंसलिंग रिकॉर्ड

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)

(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Source link

Write A Comment