Image Source : INDIA TV
आज शाम 4 बजे ओपिनियन पोल

Highlights

  • यूपी के पहले ओपिनियन पोल आज शाम 4 बजे इंडिया टीवी पर सामने आएंगे
  • देश के सबसे सटीक ओपिनियल पोल का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है
  • शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के पहले ओपिनियन पोल सामने आएंगे

उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने जा रहे हैं। यूपी के पहले ओपिनियन पोल आज शाम 4 बजे इंडिया टीवी पर सामने आएंगे। देश के सबसे सटीक ओपिनियल पोल का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। शाम 4 बजे उत्तर प्रदेश के पहले ओपिनियन पोल सामने आएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने बताया था कि उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होंगे। यूपी में इन चरणों के तहत 10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च और 7 मार्च को मतदान होगा। 

10 मार्च को चुनाव के नतीजे आएंगे। पहले चरण की शुरुआत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से होगी और धीरे-धीरे कारवां बढ़ते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश पर जाकर समाप्त होगा। यूपी में इस बार भी चुनाव पिछली बार की तरह वेस्ट यूपी से शुरू होंगे। आखिरी चरण पूर्वांचल में होगा। पहले चरण में 58 और आखिरी चरण में 64 विधानसभा सीटों में वोटिंग होगी।

उत्तर प्रदेश चुनाव को देखते हुए बीजेपी की कोर ग्रुप की दिल्ली में बैठक भी शुरू हो गई है। इस बैठक में यूपी में टिकट बंटवारे को लेकर मंथन शुरू हो गया है। कोर ग्रुप की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद हैं। दूसरी तरफ, स्वामी प्रसाद मौर्य समेत कई बड़े नेताओं ने समाजवादी पार्टी जॉइन की थी। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में सियासी भूचाल भी मच गया था।

इस बीच भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने एसपी-आरएलडी गठबंधन को वोट देने की अपील की थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने शब्द वापस लेते हुए कहा कि वह किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं करते हैं। केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी नरेश टिकैत से मिलने के लिए पहुंचे थे। इस पूरे घटनाक्रम ने सियासी अटकलों को तेज कर दिया था, लेकिन टिकैत ने ऐसी अटकलों को तुरंत विराम दे दिया था।





Source link

Write A Comment