Last Updated:
World’s Most Expensive Cheese : क्या आपको यह बात पता है कि दुनिया का सबसे महंगा चीज गाय-भैंस के दूध का नहीं है. बल्कि एक खास प्रजाति के गधों के दूध से बनता है. इस बेहद महंगी और स्पेशल चीज का नाम ‘पुले’ है.
World’s Most Expensive Cheese: इसका स्वाद स्ट्रॉन्ग मानचेगो चीज जैसा होता है.
World’s Most Expensive Cheese: दुनिया में कई तरह के पनीर बनाए जाते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे महंगा पनीर कौन सा है? यह गाय-भैंस के दूध से नहीं, बल्कि बाल्कन प्रजाति के गधे के दूध से बनाया जाता है. इसकी कीमत इतनी अधिक है कि कोई भी सुनकर चौंक जाएगा. आखिर क्या है इस अनोखे पनीर की खासियत, आइए जानते हैं दिलचस्प फैक्ट.
इस खास पनीर का नाम ‘पुले चीज’ (Pule Cheese) है. जिसे सर्बिया के बाल्कन क्षेत्र में पाई जाने वाली दुर्लभ नस्ल के गधों के दूध से बनाया जाता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 1 लाख रुपये किलो या उससे भी अधिक बताई जाती है.
सिर्फ 200-300 ML दूध देती है गधी
सर्बिया में बाल्कन गधे सिर्फ जसाविका स्पेशल नेचर रिजर्व में ही पाए जाते हैं. इसलिए पूरे सर्बिया की बजाए सिर्फ इसी क्षेत्र में पुले चीज बनती है. दूसरी बात यह भी कि बाल्कन गधे बहुत कम मात्रा में दूध देते हैं, तकरीबन 200-300 मिली लीटर रोज. जबकि एक किलोग्राम पुले चीज बनाने के लिए लगभग 25 लीटर दूध की जरूरत पड़ती है.
पोषण से भरपूर
बाल्कन गधों के दूध में पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. इसमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स अच्छी मात्रा में होते हैं. कई लोग इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद मानते हैं. कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह दूध रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकता है. स्वाद की बात करें तो पुले चीज़ का स्वाद सामान्य पनीर से अलग और काफी खास माना जाता है. इसका टेक्सचर मुलायम और स्वाद हल्का नमकीन होता है.
हाथ से बनता है पुले चीज
पुले चीज बड़े कारखानों में मशीनों से नहीं बनाया जाता. बल्कि कई स्टेप में आज भी पारंपरिक तरीके और हाथों से ही बनाया जाता है. दूध में फैट काफी कम होता है, इसलिए सामान्य दूध की तुलना में इससे चीज बनाना ज्यादा कठिन माना जाता है. यही कारण है कि पुले चीज़ को तैयार करने में ज्यादा मेहनत, समय और कौशल लगता है, जो इसकी ऊंची कीमत और खास पहचान की बड़ी वजह है.
स्वाद और टेक्स्चर कैसा होता है?
पुले चीज सफेद रंग का होता है. इसकी बनावट भुरभुरी होती है और स्वाद स्ट्रॉन्ग मानचेगो चीज जैसा होता है. इस चीज़ का स्वाद तेज़ और हल्का नमकीन होता है, जिसमें नट्स जैसा फ्लेवर और तीखापन साफ महसूस होता है. कुल मिलाकर इसका स्वाद काफी रिच और जटिल माना जाता है.
ये भी पढ़ें
About the Author
Praveen Singh is an experienced journalist with approximately 10 years of experience in the field of media and journalism. Currently, he is associated with News18 Hindi, where he works on the Education & Career…और पढ़ें