Last Updated:
Muzaffarpur Best Restaurants: रक्षाबंधन पर भाई-बहन के साथ बाहर लंच या डिनर का प्लान है तो मुजफ्फरपुर में कई बढ़िया रेस्टोरेंट हैं. यहां खाने की बहुत सी वैरायटी मिलती हैं जिससे साउथ इंडियन से लेकर नॉर्थ इंडियन तक पसंद करने वालों को ढेरों ऑप्शन मिल जाते हैं.
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को सेलिब्रेट करने का खास मौका है. इस दिन बहन से राखी बंधवाने के साथ अगर उसे बाहर घुमाने और साथ में लंच या डिनर कराने का प्लान है तो मुजफ्फरपुर में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं, जहां स्वादिष्ट खाने के साथ अच्छा माहौल भी मिल सकता है. यहां परिवार और भाई-बहन के साथ बैठकर समय बिताने के अलावा खूबसूरत तस्वीरें भी क्लिक की जा सकती हैं.
लंदन ब्रिज रूफटॉप रेस्टोरेंट रक्षाबंधन पर भाई-बहन के साथ आउटिंग के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. क्लब रोड स्थित यह रेस्टोरेंट रूफटॉप डाइनिंग के लिए जाना जाता है. यहां नॉर्थ इंडियन, इंडो-चाइनीज और कॉन्टिनेंटल व्यंजनों के विकल्प मिलते हैं. शाम के समय रूफटॉप का माहौल तस्वीरें खींचने और भाई-बहन के साथ यादगार पल बिताने के लिए खास हो सकता है.
एरोप्लेन रेस्टोरेंट उन लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र हो सकता है जो खाने के साथ कुछ अलग अनुभव चाहते हैं. रेस्टोरेंट की थीम और सेटअप भाई-बहन के साथ फोटो और सेल्फी के लिए अलग माहौल देने वाला विकल्प बन सकता है. रक्षाबंधन के मौके पर यहां जाकर भोजन के साथ यादगार तस्वीरें ली जा सकती हैं.
Add News18 as
Preferred Source on Google
बार बी क्यू, भाई-बहन के साथ ग्रिल और बारबेक्यू पसंद करने वालों के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है. दोस्तों और परिवार के साथ ग्रुप में खाने-पीने और समय बिताने के लिए इस तरह के रेस्टोरेंट खास पसंद किए जाते हैं. मुजफ्फरपुर के रेस्टोरेंट विकल्पों में बारबेक्यू और ग्रिल आधारित जगहों को ग्रुप आउटिंग के लिए भी पसंद किया जाता है. यहां 349 और 399 रुपए में अनलिमिटेड भोजन की व्यवस्था रहती हैं.
राधे राधे में नॉर्थ इंडियन से लेकर साउथ इंडियन, बिरयानी, चाइनीज, फास्ट फूड, मिठाई और बेवरेज तक कई विकल्प उपलब्ध हैं. यानी भाई और बहन की पसंद अलग-अलग हो तो भी यहां मेन्यू में कई तरह के ऑप्शन मिल सकते हैं.
बिहारी बाई नेचर उन लोगों के लिए खास हो सकता है जो रक्षाबंधन पर बिहार के पारंपरिक स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं. यहां इंडियन, बिरयानी, पिज्जा, पास्ता, चाइनीज, डेजर्ट और मॉकटेल जैसे कई सारे ऑप्शन मिलते हैं.
वहीं द पार्क भी क्लब रोड के आसपास डाइनिंग के लिए अच्छा ऑप्शन है. होटल में मल्टी-क्यूजीन रेस्टोरेंट की सुविधा उपलब्ध है. यहां सेल्फी प्वाइंट से लेकर म्यूजिक सिस्टम की भी व्यवस्था है. तो इस राखी अपनी बहन को इनमें से किसी भी जगह लंच या डिनर पर ले जाएं और राखी को यादगार बनाएं.