अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) की अंतिम रिपोर्ट सामने आ गई है। सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को बड़ी राहत मिली है। एसआईटी ने दोनों को क्लीन चिट दे दी है

जानकारी के मुताबिक यूपी शाशन को सौंपी गई SIT की अंतिम रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिया गया है। SIR की इस रिपोर्ट में जहां चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दी गई है वहीं इस मामले में गिरफ्तार किए गए आठ लोगों को ही दोषी ठहराया गया है।

बता दें कि राम मंदिर में चढ़ावे और दान की चोरी के विवाद के बाद जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। जांच टीम ने कई लोगों से पूछताछ की थी और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की थी। अब अंतिम रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को जिम्मेदार नहीं माना गया है। मामले में आगे की कार्रवाई एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।





Source link

Write A Comment