नई दिल्ली में आज की रात इंतजार की रात है, फैसले की रात है। आज की रात तय करेगी कि कल की सुबह कैसी होगी। इस बीच केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने सरकार की तरफ से एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों के आंदोलन का राजनीतिकरण न हो। पेपर लीक का मुद्दा जांच का विषय है। विपक्ष को इससे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

राहुल गांधी ने छात्रों की तरफ से सरकार के सामने रखी 3 मांगें 

इससे पहले आज शाम 4 बजे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक को लेकर दिल्ली में बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल गांधी ने कहा कि मौजूदा शासन के तहत देश की शिक्षा प्रणाली में धांधली की गई है। साथी ही छात्रों की तरफ से कांग्रेस सांसद ने सरकार के सामने तीन मांगे रखी हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राहुल ने सरकार के सामने पहली मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की है। राहुल गांधी का कहना है कि नीट पेपर लीक मामले की जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

सोनम वांगचुक के पास पहुंची 55 सांसदों की चिट्ठी

वहीं, सोनम वांगचुक के पास एक चिट्ठी पहुंच चुकी है, ये 55 सांसदों की चिट्ठी है। अब सोनम वांगचुक को दूसरी चिट्ठी का इंतज़ार है जिसमें वांगचुक सरकार से आश्वासन चाहते हैं कि किसी भी छात्र पर लाठी न चले, किसी भी छात्र पर मुकदमा दर्ज न हो और कोई भी छात्र हिरासत में ना जाए। खबर है कि सरकार सोनम वांगचुक की मांगें मान सकती है।





Source link

Write A Comment