Last Updated:

भिंडी की चिपचिपाहट कम करने के टिप्स, भिंडी को धोकर सुखाएं, सूखे चाकू से मध्यम टुकड़े काटें, तेज आंच पर पर्याप्त तेल और खटाई के साथ हल्का भूनकर पकाएं, जिससे आपकी भिंडी की सब्जी का स्वाद और बढ़ जाएगा.

Zoom

भिंडी (Ladyfinger) एक बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है, लेकिन इसे बनाते समय एक आम समस्या सामने आती है. इसका लसलसापन (चिपचिपाहट). कई लोगों को यही कारण भिंडी पसंद नहीं आती. हालांकि, कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप भिंडी का लसलसापन आसानी से खत्म कर सकते हैं और स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं.

सुखाकर बनाएं-  सबसे पहली और जरूरी बात है भिंडी को अच्छी तरह से धोना और पूरी तरह सुखाना. भिंडी धोने के बाद अगर उसमें पानी रह गया तो पकाते समय उसका लसलसापन बढ़ जाता है. इसलिए भिंडी को धोने के बाद कपड़े या टिश्यू से अच्छी तरह पोंछ लें और कुछ देर के लिए हवा में सूखने दें. सूखी भिंडी काटने पर कम चिपचिपी होती है.

अच्छे से काटना- दूसरा महत्वपूर्ण तरीका है भिंडी को सही तरीके से काटना. भिंडी काटते समय चाकू और कटिंग बोर्ड भी सूखे होने चाहिए. गीले चाकू या बोर्ड से काटने पर भिंडी और ज्यादा लसलसी हो जाती है. इसके अलावा, बहुत बारीक टुकड़ों में काटने से भी चिपचिपाहट बढ़ती है, इसलिए मध्यम आकार में काटना बेहतर होता है.

हल्की आंच पर पकाना- तीसरी टिप है भिंडी को तेज आंच पर पकाना. अगर आप भिंडी को धीमी आंच पर पकाते हैं, तो उसमें से निकलने वाला चिपचिपा रस (mucilage) बाहर आता रहता है और भिंडी लसलसी हो जाती है. तेज आंच पर पकाने से यह रस जल्दी सूख जाता है और भिंडी कुरकुरी बनती है.

अमचूर का उपयोग जरूर करें- इसके अलावा, भिंडी बनाते समय उसमें खटाई का उपयोग करना बहुत फायदेमंद होता है. आप इसमें थोड़ा सा नींबू का रस, अमचूर पाउडर या टमाटर डाल सकते हैं. खटाई भिंडी के लसलसापन को कम करने में मदद करती है और स्वाद भी बढ़ाती है.

भूनकर बनाएं- एक और असरदार तरीका है भिंडी को पहले हल्का सा सूखा भून लेना. कड़ाही में थोड़ा तेल डालकर भिंडी को बिना मसाले के 5–7 मिनट तक भून लें. इससे उसका लसलसापन काफी कम हो जाता है. फिर बाद में मसाले डालकर उसे अच्छी तरह पकाएं.

पर्याप्त तेल में बनाएं- कम तेल में भिंडी बनाने की कोशिश भी लसलसापन बढ़ा सकती है. इसलिए शुरुआत में थोड़ा पर्याप्त तेल डालना जरूरी है. तेल भिंडी के रस को बांधता है और उसे सूखा व क्रिस्प बनाने में मदद करता है.

हल्के हाथों से चलाएं- सबसे जरूरी बात है भिंडी को बार-बार चलाने से बचें. ज्यादा चलाने पर भिंडी टूटने लगती है और उससे लसलसापन और बढ़ जाता है. इसलिए बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाएं.

इन आसान उपायों को अपनाकर आप भिंडी का लसलसापन काफी हद तक कम कर सकते हैं और स्वादिष्ट, सूखी और कुरकुरी भिंडी बना सकते हैं. सही तरीके से बनाई गई भिंडी न सिर्फ खाने में मजेदार होती है बल्कि पौष्टिक भी होती है.



Source link

Write A Comment