भारतीय स्टार जैवलिन थ्रो एथलीट नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2026 के जारी सीजन के अगला चरण जो लुसाने में आयोजित हो रहा है उसमें एक्शन में दिखाई देंगे। नीरज चोपड़ा के लिए लुसाने डायमंड लीग काफी अहम है क्योंकि यदि उन्हें इसके ब्रुसेल्स में होने वाले फाइनल इवेंट में जगह बनानी है तो बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नीरज का सामना एकबार फिर से इस पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिरागे से होगा जो पहले ही डायमंड लीग के फाइनल इवेंट के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुके हैं। अभी नीरज चोपड़ा डायमंड लीग के इस सीजन में 7वीं पोजीशन पर हैं जिसमें उनके कुल 5 अंक हैं।

दोहा डायमंड लीग में की थी नीरज ने वापसी

नीरज चोपड़ा अपनी बैक इंजरी के चलते पिछले एक साल से कई प्रमुख इवेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे, जिसमें उन्होंने दोहा डायमंड लीग से वापसी की थी, जहां वह चौथे स्थान पर रहते हुए खत्म करने में कामयाब हो सके थे। नीरज ने इसके बाद ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शानदार वापसी करने के साथ सिल्वर मेडल को अपने नाम किया था। वहीं अब सभी की नजरें लुसाने डायमंड लीग के मौजूदा चरण में उनके प्रदर्शन पर है। नीरज के लिए यह इवेंट काफी अहम रहने वाला है क्योंकि इससे उनको एशियन गेम्स से पहले फाइनल में भी हिस्सा लेने का मौका मिल सकता है जहां वह अपनी तैयारियों को परख सकते हैं।

 





Source link

Write A Comment