लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच में टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शानदार शतक लगाया। इसके साथ ही वह लॉर्ड्स में वनडे में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बने हैं। इस मुकाबले में रोहित ने 138 रन की पारी खेली और इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 5 छक्के लगाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने क्रिस गेल का बहुत बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले प्लेयर बन गए हैं। साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की गिनती SENA देशों में की जाती है।
SENA देशों के खिलाफ 346 छक्के लगा चुके हैं रोहित
SENA देशों के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा अब तक 346 छक्के लगा चुके हैं। इसके साथ ही वह अब SENA देशों के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल के नाम था। गेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में SENA टीमों के खिलाफ 346 छक्के लगाए थे। बता दें कि ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम ही दर्ज है। उन्होंने 662 सिक्स लगाए हैं। उनके बाद गेल का नाम है, उन्होंने 553 सिक्स लगाए थे। बता दें कि रोहित टेस्ट और T20I से संन्यास ले चुके हैं और वह अब भारत के लिए सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते हैं।
SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
- 346 – रोहित शर्मा
- 342 – क्रिस गेल
- 182 – विराट कोहली
- 177 – एमएस धोनी
- 176 – शाहिद अफरीदी
विराट का प्रदर्शन भी रहा है शानदार
SENA टीमों के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले टॉप 5 प्लेयर की लिस्ट में भारत के सुपरस्टार क्रिकेट विराट कोहली तीसरे पायदान पर हैं। उन्होंने इन टीमों के खिलाफ 182 छक्के लगाए हैं। कोहली ने लॉर्ड्स वनडे में 60 गेंदों में 74 रन बनाए। उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.33 का रहा। इंग्लैंड सीरीज में विराट दो अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं।
रोहित के शतक के बावजूद टीम इंडिया को मिली हार
लॉर्ड्स वनडे मैच की बड़ी बात यह रही कि रोहित शर्मा के शानदार शतक के बावजूद भारतीय टीम ये मैच नहीं जीत पाई और उनकी मेहनत पर पानी फिर गया। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने भारत को 388 रनों का बड़ा टारगेट दिया था, लेकिन जवाब में टीम इंडिया 7 विकेट खोकर 360 रन ही बना सकी और 27 रन से मैच हार गई। इस हार के साथ ही भारत ने तीन मैचों की यह वनडे सीरीज भी 1-2 से गंवा दी। सीरीज के पहले दो मैचों में रोहित बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे।
यह भी पढ़ें
टीम इंडिया की फिटनेस पर फूटा शुभमन गिल का गुस्सा, कहा- प्लेयर्स 2-3 मैच भी नहीं खेल पा रहे हैं
रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट वाली अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं जब तक खेलूंगा ये सब चलता रहेगा