Lauki Mathri Recipe: शाम की चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन लगभग हर घर में होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाली ज्यादातर मठरी, नमकीन और स्नैक्स मैदे से बनते हैं, जिनका ज्यादा सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता. ऐसे में अगर आपको ऐसा स्नैक मिल जाए जो स्वाद में भी जबरदस्त हो, बनाने में आसान हो और सेहत के लिहाज से भी बेहतर हो, तो इससे अच्छी बात क्या हो सकती है? इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए मशहूर कुकिंग क्रिएटर बृष्टि कुमारी ने लौकी से बनने वाली एक खास मठरी की रेसिपी शेयर की है. इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं होता.

इसकी जगह चावल के आटे और लौकी की मदद से एकदम कुरकुरी मठरी तैयार की जाती है. इसे बनाने के लिए अलग से पानी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ती. लौकी की नेचुरल नमी ही आटा गूंथने के लिए काफी होती है, अगर आपके घर में बच्चे लौकी खाने से बचते हैं, तो यह रेसिपी उनके लिए भी शानदार विकल्प बन सकती है. चाय के साथ परोसें या सफर में साथ ले जाएं, यह हेल्दी स्नैक हर मौके पर फिट बैठता है.

लौकी की मठरी क्यों है खास?
लौकी फाइबर और जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है. वहीं, चावल का आटा इसे ग्लूटेन-फ्री बनाता है. मैदे की जगह चावल के आटे का इस्तेमाल करने से यह स्नैक हल्का लगता है और आसानी से पच भी जाता है. इस रेसिपी में ताजा मसालों, लहसुन, तिल और करी पत्तों का इस्तेमाल स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है. यही वजह है कि लौकी पसंद न करने वाले लोग भी इसे मजे से खा सकते हैं.

लौकी की मठरी बनाने के लिए जरूरी चीजें
1. डेढ़ कप कद्दूकस की हुई लौकी
2. डेढ़ कप चावल का आटा
3. 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
4. आधा छोटा चम्मच जीरा
5. 5 लहसुन की कलियां
6. 1 हरी मिर्च
7. आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
8. आधा छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
9. स्वादानुसार नमक
10. 2 चुटकी हींग
11. बारीक कटे करी पत्ते
12. 1 छोटा चम्मच सफेद तिल
13. थोड़ी सी भीगी हुई चना दाल
14. तलने के लिए तेल

सेहत, रिलेशनशिप, लाइफ या धर्म-ज्योतिष से जुड़ी है कोई निजी उलझन तो हमें करें WhatsApp, आपका नाम गोपनीय रखकर देंगे जानकारी.

स्टेप 1: लौकी और मसालों की तैयारी करें
सबसे पहले ताजी और मुलायम लौकी को छीलकर अच्छी तरह धो लें. अब इसे कद्दूकस कर लें. करीब डेढ़ कप लौकी इस रेसिपी के लिए काफी रहेगी. इसके बाद मिक्सर जार में साबुत धनिया, जीरा, लहसुन और हरी मिर्च डालकर बिना पानी के दरदरा पीस लें. ताजे मसालों का यह मिश्रण मठरी का स्वाद बढ़ा देता है.

स्टेप 2: सभी चीजों को मिलाकर आटा गूंथें
एक बड़े बर्तन में कद्दूकस की हुई लौकी डालें. इसमें तैयार मसाला, हल्दी, लाल मिर्च, नमक, हींग, करी पत्ते और सफेद तिल मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा करके चावल का आटा और भीगी हुई चना दाल डालें. लौकी से निकलने वाली नमी की वजह से आटा आसानी से गूंथ जाएगा. इसमें अलग से पानी डालने की जरूरत नहीं होगी.

स्टेप 3: आसान तरीके से दें मठरी का शेप
आटा तैयार होने के बाद छोटी-छोटी लोइयां बना लें. चावल के आटे की वजह से यह आटा थोड़ा नाजुक होता है, इसलिए इसे बेलते समय सावधानी रखें. एक प्लास्टिक शीट या बटर पेपर पर हल्का सा तेल लगाएं. लोई रखकर ऊपर से किसी फ्लैट तली वाले बर्तन से दबाएं. इसके बाद मठरी के बीच में छोटा सा छेद कर दें, ताकि यह अंदर तक अच्छी तरह पक जाए.

View this post on Instagram





Source link

Write A Comment