Image Source : INST/AISHWARYAA_R_DHANUSH
जब धनुष ने ऐश्वर्या के निर्देशन में काम करने से कर ली थी तौबा

हाल ही में एक्टर धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत ने अलग होने का ऐलान किया, जिसके बाद लोगों की अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। फैंस को गहरा धक्का लगा है। ये कपल पसंदीदा कपल्स में से एक था। लोग इन्हें साथ में खूब पसंद करते थे। दोनों साउथ इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी मानी जाती थी। बता दें कि ऐश्वर्या, सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी हैं।

ऐश्वर्या, धनुष से 2 साल बड़ी हैं। ऐश्वर्या ऐसी फैमिली से हैं जिसका फिल्मी दुनिया से पुराना नाता है। ऐश्वर्या को खुद भी फिल्मी जगत से काफी लगाव है। जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या डायरेक्टर और सिंगर रह चुकी हैं। उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘3’ से निर्देशन के क्षेत्र में शुरुआत की थी। मजे की बात ये ती कि ये पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें धनुष और ऐश्वर्या ने साथ काम किया था, लेकिन शायद दोनों को साथ काम करना रास नहीं आया। इस फिल्म के दौरान दोनों के बीच काफी दूरियां आ गई थीं,जिसके बाद धनुष ने कहा था कि अब वो कभी ऐश्वर्या के निर्देशन के तहत काम नहीं करेंगे। 

खबरों की मानें तो 2011 में श्रुति हासन और धनुष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों ने फैंस के बीच भूचाल ला दिया था। फिल्म ‘3’ की शूटिंग के दौरान दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं। खबरें थीं कि फिल्म के शूटिंग के वक्त धनुष और श्रुति हासन एक साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे थे। उन दिनों धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की खबरें भी खूब वायरल हुई थीं। हालांकि श्रुति ने एक इंटरव्यू में इसे बकवास कहा था। वहीं उस वक्त धनुष की पत्नी ऐश्वर्या ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

धनुष ने 2013 में आई फिल्म रांझणा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। धनुष ने अब तक के अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।





Source link

Write A Comment