Last Updated:
Sabudana Kheer Recipe: अगर आप व्रत या उपवास के दौरान स्वादिष्ट और पौष्टिक मिठाई बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना खीर एक बेहतरीन विकल्प है. दूध, साबूदाना, चीनी, इलायची और सूखे मेवों से बनने वाली यह खीर स्वाद के साथ-साथ ऊर्जा भी देती है. इसे बनाना बेहद आसान है और कम समय में तैयार किया जा सकता है. सावन, नवरात्रि या किसी भी व्रत के दौरान यह रेसिपी खास पसंद की जाती है. मलाईदार स्वाद और पौष्टिक गुणों से भरपूर साबूदाना खीर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है और भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ा देती है.
भीलवाड़ा: भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना शुरू होते ही कई लोग भगवान शिव की पूजा के साथ व्रत भी रखते हैं. ताकि इस पवित्र महीने में भगवान को खुश किया जा सकें. ऐसे में व्रत के दौरान कुछ टेस्टी और हल्का मीठा खाने की इच्छा हर किसी के मन में होती है. अगर आप भी घर पर कम समय में टेस्टी और यूनिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो साबूदाना खीर एक शानदार ऑप्शन है. यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ पौष्टिक भी होती है. इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्री की जरूरत नहीं पड़ती और घर में मौजूद चीजों से ही आसानी से तैयार किया जा सकता है. बच्चे हों या बड़े, सभी इसे पसंद करते हैं. ठंडी या गर्म, दोनों तरह से इसका स्वाद शानदार लगता है.
साबूदाना खीर सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं, बल्कि व्रत के दौरान ऊर्जा देने वाला अच्छा भोजन भी माना जाता है. दूध से शरीर को कैल्शियम और प्रोटीन मिलता है. जबकि साबूदाना शरीर को तुरंत ऊर्जा देने का काम करता है. सूखे मेवे मिलाने से इसका पोषण और बढ़ जाता है. अगर आप चीनी कम खाना चाहते हैं तो इसकी जगह गुड़ या मिश्री का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सावन, नवरात्रि, एकादशी या किसी भी व्रत में यह आसान और स्वादिष्ट हैं.
सबसे पहले एक कप साबूदाना लेकर उसे अच्छी तरह धो लें
पूजा कुमारी सांखला ने बताया कि व्रत के समय हर व्यक्ति सोचते हैं कि कुछ ऐसा खाया जाए जिससे स्वाद और हेल्थ दोनों मिले ऐसे में साबूदाना खीर सबसे अच्छी हैं. साबूदाना खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक कप साबूदाना लेकर उसे अच्छी तरह धो लें और करीब एक से दो घंटे के लिए पानी में भिगो दें. अगर समय कम हो तो छोटे दाने वाले साबूदाने का इस्तेमाल करें, क्योंकि ये जल्दी फूल जाते हैं. इसके बाद एक लीटर दूध को किसी भारी तले वाले बर्तन में डालकर धीमी आंच पर उबालें. जब दूध अच्छी तरह गर्म हो जाए तो उसमें भीगा हुआ साबूदाना डाल दें और लगातार चलाते रहें, ताकि वह बर्तन के तले में चिपके नहीं. करीब 15 से 20 मिनट में साबूदाना पूरी तरह पककर पारदर्शी होने लगेगा.
हल्की खीर पसंद हो तो गैस बंद कर दें
जब साबूदाना अच्छी तरह पक जाये तब उसमें स्वादानुसार चीनी डालें और दो से तीन मिनट तक पकाएं. इसके बाद आधा चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं. अब इसमें कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश डाल दें. चाहें तो थोड़ा सा केसर भी मिला सकते हैं, जिससे खीर का स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाएंगे. अगर आपको ज्यादा गाढ़ी खीर पसंद है तो इसे कुछ देर और पकाएं. वहीं हल्की खीर पसंद हो तो गैस बंद कर दें. तैयार होने के बाद इसे गर्मागर्म परोसें या फ्रिज में ठंडा करके भी खाया जा सकता है.
About the Author
मेरा नाम जागृति दुबे है. मीडिया और डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में पिछले 6 वर्षों से सक्रिय हूं. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को मैंने वर्ष 2019 में GBN 24 न्यूज़ चैनल से इंटर्नशिप के साथ शुरुआत देकर एक पेशेव…
और पढ़ें