एनसीपी (शरद पवार) के सीनियर नेता जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड ने आज मुंबई स्थित नंदनवन बंगले पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत चली। इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं हैं।
अटकलों का बाजार गर्म
महाराष्ट्र की राजनीति में अटकलें लगाई जा रही हैं कि यदि एनसीपी (शरद पवार) भविष्य में एनडीए में शामिल होती है, तो संभावित विभागों के बंटवारे और सत्ता साझेदारी जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।
स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई बात
हालांकि, जयंत पाटिल और जितेंद्र आव्हाड का कहना है कि यह मुलाकात पूरी तरह उनके विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े स्थानीय मुद्दों को लेकर है। उनके अनुसार, नगराध्यक्ष के अयोग्य ठहराए जाने (Disqualification) के मामले पर चर्चा करने के लिए वे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले। उन्होंने यह भी बताया कि इसी विषय पर वे पहले मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर चुके हैं।
ये खबर अपडेट हो रही है…