X

शाम की भूख का परफेक्ट इलाज! आलू-प्याज की जगह ट्राई करें ये हेल्दी भजिया

 

arw img

Sweet Corn Bhajia Recipe: अगर आप गर्मियों में चाय के साथ कुछ नया, हेल्दी और झटपट बनने वाला स्नैक ढूंढ रहे हैं, तो स्वीट कॉर्न भजिया आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में इन दिनों यह खास रेसिपी लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है. कोनी क्षेत्र की अन्नू खरे बताती हैं कि स्वीट कॉर्न भजिया बनाना बेहद आसान है. सबसे पहले भुट्टे के दाने निकालकर एक बर्तन में लें. फिर उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक और बेसन मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें. इसके बाद गर्म तेल में छोटे-छोटे हिस्सों को डालकर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. तैयार भजिया को हरी चटनी, टमाटर की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ परोसें. इसका हल्का मीठा स्वाद और कुरकुरी बनावट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. जानकारी के अनुसार, स्वीट कॉर्न में फाइबर, विटामिन और कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, इसलिए यह स्वाद के साथ पोषण भी देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Write A Comment