Govind Gatte Ki Sabzi: राजस्थान की पारंपरिक थाली में गोविंद गट्टे की सब्ज़ी एक खास पहचान रखती है. पनीर, काजू और देसी मसालों से तैयार की गई यह स्वादिष्ट डिश अपने अनोखे स्वाद के लिए जानी जाती है. जालोर की गृहिणी मंजुला सोनी की बताई इस रेसिपी में बेसन के गट्टों के अंदर स्वादिष्ट स्टफिंग भरकर उन्हें स्टीम किया जाता है और फिर मसालेदार ग्रेवी में पकाया जाता है. इसकी खुशबू और लाजवाब स्वाद हर किसी का दिल जीत लेते हैं. रोटी, पराठे या चावल के साथ परोसी जाने वाली यह सब्ज़ी खाने का आनंद कई गुना बढ़ा देती है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।