पंजाब की क्रिकेट प्रतिभाओं को तराशने और उन्हें बड़े मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक नई शुरुआत होने जा रही है। शेर-ए-पंजाब T20 लीग के पहले सीजन का आगाज होने जा रहा है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल और स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की मार्की प्लेयर के तौर पर एंट्री हो गई है। शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा दोनों ही IPL में अपनी बल्लेबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। IPL 2026 में गिल ने 288 गेंदों पर 462 रन बनाए। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने 14 मैचों में 563 रन ठोके और उनका स्ट्राइक रेट 206 का रहा। ऐसे में पंजाब के युवा खिलाड़ियों के लिए इन दोनों सितारों के साथ खेलने का अनुभव काफी अहम साबित हो सकता है।

6 टीमों वाली इस लीग में पंजाब के कई नामी क्रिकेटर नजर आएंगे। गिल को फाजिल्का फाल्कन्स, जबकि अभिषेक शर्मा को अमृतसर सूर्माज का मार्की खिलाड़ी बनाया गया है। वहीं, अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस, प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स, रमनदीप सिंह मोहाली किंग्स और गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स की कमान संभालने वाले प्रमुख चेहरों में शामिल हैं।

सनवीर पर फाजिल्का ने लगाई सबसे बड़ी बोली

इस लीग के लिए हुई ऑक्शन के पहले चरण में ऑलराउंडर सनवीर सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। फाजिल्का फाल्कन्स ने उन्हें 13.20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा। खास बात यह है कि अब सनवीर को शुभमन गिल जैसे बड़े खिलाड़ी के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने और उनके अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा।

ऑक्शन में अमृतसर सूर्माज ने नमन धीर को 10.80 लाख रुपये में खरीदा। मोहाली किंग्स ने अमोलप्रीत सिंह के लिए 8.20 लाख रुपये खर्च किए। बठिंडा रॉयल्स ने हरनूर सिंह और अश्वनी कुमार को 7-7 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा, जबकि जालंधर वॉरियर्स ने सुखदीप बाजवा पर 6 लाख रुपये लगाए। इसके अलावा मोहाली किंग्स ने हरप्रीत बराड़ को 4 लाख और अमृतसर सूर्माज ने मयंक मार्कंडे को 1.50 लाख रुपये में खरीदा।

6 टीमें, 27 मुकाबले और 13 दिन का रोमांच

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग का पहला सीजन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा। इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग में फाजिल्का फाल्कन्स, अमृतसर सूर्माज, लुधियाना लायंस, जालंधर वॉरियर्स, मोहाली किंग्स और बठिंडा रॉयल्स मैदान पर उतरेंगी। प्रत्येक फ्रेंचाइजी को एक मार्की खिलाड़ी रखने की अनुमति होगी, जबकि टीम में कम से कम दो आइकन खिलाड़ी शामिल किए जा सकेंगे। हर टीम के पास 45 लाख रुपये का पर्स होगा और अधिकतम 20 खिलाड़ियों की टीम तैयार की जा सकेगी।

यह भी पढ़ें:

DSP मोहम्मद सिराज ने वॉर्मअप मुकाबले में दिलाई रोमांचक जीत, आखिरी ओवर में लगातार जड़े तीन छक्के; देखें VIDEO

साई सुदर्शन के रिप्लेसमेंट प्लेयर का BCCI ने किया ऐलान, स्क्वाड में हुई धाकड़ खिलाड़ी की वापसी

Latest Cricket News





Source link

Write A Comment