Last Updated:
Tips To Fix Extra Chili in Curry: अगर गलती से सब्जी में मिर्च ज्यादा पड़ जाए, तो उसे फेंकने की जरूरत नहीं है. दही या मलाई मिलाने, उबले आलू या अतिरिक्त सब्जियां डालने और ग्रेवी की मात्रा बढ़ाने जैसे आसान उपायों से तीखापन काफी हद तक कम किया जा सकता है. कुछ आसान किचन हैक्स आपकी डिश का स्वाद फिर से ठीक कर सकती हैं.
सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाए, तो उसमें दही या उबले हुए आलू मिला सकते हैं.
Hacks to Reduce Excess Spice in Curry: खाना बनाते समय अगर नमक, मिर्च और मसाले सही मात्रा में डाले जाएं, तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. अगर इनमें से कोई भी चीज कम या ज्यादा हो जाए, तो स्वाद बिगड़ जाता है. कई बार खाना बनाते समय गलती से सब्जी में लाल या हरी मिर्च जरूरत से ज्यादा पड़ जाती है. इसके बाद पूरी डिश इतनी तीखी हो जाती है कि उसे खाना मुश्किल लगने लगता है. अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हो जाए, तो घबराने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन ट्रिक्स की मदद से सब्जी का तीखापन काफी हद तक कम किया जा सकता है और उसका स्वाद दोबारा ठीक किया जा सकता है.
सब्जी में मिर्च ज्यादा हो जाए, तो ऐसे करें कम
दही या मलाई मिलाएं : अगर सब्जी बहुत ज्यादा तीखी हो गई है, तो उसमें थोड़ा-सा ताजा दही, फ्रेश क्रीम या मलाई मिला सकते हैं. डेयरी प्रोडक्ट मिर्च के तीखेपन को संतुलित करने में मदद करते हैं और ग्रेवी को क्रीमी भी बना देते हैं. ध्यान रखें कि दही डालते समय आंच धीमी रखें और उसे लगातार चलाते रहें, ताकि वह फटे नहीं.
उबला आलू या एक्स्ट्रा सब्जियां डालें : तीखापन कम करने का एक आसान तरीका है कि सब्जी में एक या दो उबले हुए आलू के टुकड़े डाल दें. आलू कुछ हद तक मसालों का स्वाद सोख लेते हैं और डिश का स्वाद संतुलित हो सकता है. अगर संभव हो तो उसी सब्जी की मात्रा बढ़ाने के लिए कुछ अतिरिक्त सब्जियां भी मिला सकते हैं. इससे मिर्च का असर पूरे मिश्रण में फैल जाएगा और तीखापन कम महसूस होगा. यह तरीका सब्जी से मिर्च कम करने का बेस्ट तरीका है.
ग्रेवी की मात्रा बढ़ाएं : अगर सब्जी ग्रेवी वाली है, तो उसमें थोड़ा टमाटर प्यूरी, प्याज का पेस्ट, नारियल का दूध या थोड़ा पानी डालकर दोबारा कुछ मिनट पकाएं. इससे मसालों का संतुलन बेहतर हो सकता है और मिर्च का तीखापन कम महसूस होगा. हालांकि पानी डालने के बाद स्वाद के अनुसार नमक और अन्य मसालों को भी संतुलित करना जरूरी है.
सब्जी बनाते समय इन गलतियों से बचें
मसाले हमेशा थोड़ा-थोड़ा करके डालें और बीच-बीच में सब्जी का स्वाद चखते रहें. अगर आप पहली बार कोई नई रेसिपी बना रहे हैं, तो मिर्च की मात्रा कम रखें. जरूरत पड़ने पर बाद में मिर्च बढ़ाई जा सकती है, लेकिन ज्यादा हो जाने पर उसे पूरी तरह कम करना आसान नहीं होता. कुछ आसान किचन टिप्स की मदद से आपकी डिश दोबारा स्वादिष्ट बन सकती है और मेहनत भी खराब नहीं होगी.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें