Last Updated:
Veg Uttapam Recipe: अगर आपका मन स्वादिष्ट और हेल्दी साउथ इंडियन खाने का है, तो वेज उत्तपम एक बेहतरीन विकल्प है. रंग-बिरंगी सब्जियों और डोसा बैटर से बनने वाली यह डिश स्वाद के साथ सेहत के लिए फायदेमंद होती है. आसान रेसिपी से आप घर पर नरम और टेस्टी वेज उत्तपम बना सकते हैं.
वेज उत्तपम बनाने की रेसिपी बहुत आसान है.
Veg Uttapam Recipe: साउथ इंडियन फूड्स का क्रेज उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है. तमाम रेस्टोरेंट साउथ इंडियन फूड्स परोस रहे हैं और लोग घर पर भी ये डिशेज ट्राई कर रहे हैं. सांभर, डोसा, इडली और उत्तपम की डिमांड सबसे ज्यादा है. जब भी हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक खाने का मन करता है, तो साउथ इंडियन व्यंजन सबसे पहले याद आते हैं. इडली, डोसा और सांभर की तरह वेज उत्तपम भी एक पसंदीदा डिश है, जिसे लोग नाश्ते से लेकर डिनर तक बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. अगर आपका मन भी कुछ अलग और टेस्टी खाने का है, तो घर पर वेज उत्तपम बनाकर इसका लुत्फ उठा सकते हैं.
वेज उत्तपम के लिए जरूरी सामग्री
वेज उत्तपम बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है. इसे तैयार करने के लिए डोसा या इडली बैटर, बारीक कटा प्याज, टमाटर, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, कद्दूकस की हुई गाजर, हरा धनिया और थोड़ा सा तेल या घी चाहिए होगा. ये सभी सामग्री आसानी से घर में उपलब्ध होती हैं और कुछ ही मिनटों में तैयार की जा सकती हैं.
इस विधि से बनाएं वेज उत्तपम
सबसे पहले सभी सब्जियों को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें. इसके बाद एक तवा गर्म करें और उस पर हल्का सा तेल लगाएं. अब एक करछी बैटर तवे पर डालकर उसे गोल आकार में फैलाएं. ध्यान रखें कि उत्तपम डोसे की तरह पतला नहीं, बल्कि थोड़ा मोटा रखा जाता है. बैटर फैलाने के बाद उसके ऊपर तैयार सब्जियों का मिश्रण डालें और हल्के हाथों से दबा दें ताकि सब्जियां अच्छी तरह चिपक जाएं.
अब किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालकर उत्तपम को मध्यम आंच पर पकाएं. जब इसका निचला हिस्सा सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तब इसे पलट दें और दूसरी तरफ से भी अच्छी तरह सेंक लें. दोनों तरफ से पकने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.
गरमा-गरम वेज उत्तपम को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे पसंद करता है. अगर आप इसे और ज्यादा हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो इसमें स्वीट कॉर्न, पनीर या अपनी पसंद की अन्य सब्जियां भी शामिल कर सकते हैं.
About the Author
अमित उपाध्याय News18 हिंदी की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें