Last Updated:

Mango Pickle Recipe : अगर आप भी इस सीजन आम का अचाल घर पर बनाना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि वह कई महीनों तक चले यानी खराब न हो तो आप सही जगह आए हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं आम का अचार बनाने की ऐसी विधि, जिससे आप अपने अचार को महीना तक सुरक्षित रख सकते हैं. सुल्तानपुर की अचार एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि आम के अचार में भुअरी (फफूंदी) न लगे, इसके लिए उसमें एक चुटकी हींग मिला लेना चाहिए. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी आम से बिल्कुल निकल चुका हो.

सुल्तानपुर. इस समय गर्मी का मौसम चल रहा है. इस मौसम में आम के फलों से बाजार पट चुका है. इसी मौसम में महिलाएं आम का अचार बनाती हैं. अगर आप भी आम का अचार खाने के शौकीन हैं और इस सीजन उसे घर पर बनाना चाहते हैं और यह भी चाहते हैं कि वह कई महीनों तक चले यानी खराब न हो तो आप सही जगह आए हैं. इसके लिए मसाले का सही तरीके से मिश्रण और मसाले का अनुपात जानना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बताने वाले हैं आम का अचार बनाने की ऐसी विधि के बारे में, जिसका इस्तेमाल करके आप अपने आम के अचार को महीना तक सुरक्षित रख सकते हैं.

बनाने के दो तरीके
सुल्तानपुर की अचार एक्सपर्ट सविता श्रीवास्तव लोकल 18 से बताती हैं कि यदि आपको आम का अचार बनाना है तो सबसे आम को पेड़ से तोड़ने के बाद उसे धुल लें. इसके बाद उसकी फाकी को टुकड़े में कर लें. टुकड़े में करने के बाद आप दो तरीके से अचार बना सकते हैं. एक तो आप टुकड़े करने के कुछ ही देर बाद आम के अचार में मसाला मिलकर उसे रख सकते हैं. दूसरा उसे दो-तीन दिनों तक अच्छी धूप में सुखा लें. जब आम का टुकड़ा अच्छी तरीके से सूख जाए तो उसमें मसाला मिलकर उसे कांच के जार में रख दें.

इन सामग्रियों का करें इस्तेमाल
सविता श्रीवास्तव बताती हैं कि अचार बनाने के लिए आपको कुछ खास सामग्रियों की आवश्यकता होगी. इन सामग्रियों में सरसों का तेल, खड़ी धनिया, नमक, सूखा मिर्च, हरा मिर्च, सरसों का पिसा हुआ हल्का दरबरा दाना, मंगरैल, अजवाइन शामिल हैं. इन सामग्रियों के इस्तेमाल से आप अपने अचार में बेहतर स्वाद ला सकते हैं.

इस तरह चलेगा महीनों
आम के अचार में भुअरी न लगे, इसके लिए उसमें एक चुटकी हींग मिला लेना चाहिए. इससे आम के अचार में भुअरी नहीं लगती है. इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि पानी आम से बिल्कुल निकल चुका हो यानी आम पूरी तरीके से सूख चुका हो. इसका फायदा यह होता है कि आम के अचार में सफेद भुअरी (फफूंदी) नहीं लगने पाती है. इससे आम का अचार सही रहता है और कई महीनों तक आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

Write A Comment