Last Updated:

निमाड़ के बुरहानपुर में बनने वाला केरी अचार की अलग ही खासियत होती है. इसे बनाने में 5 से 6 दिन का समय लगता है लेकिन अगर आपने इसे एक बार चख लिए तो आप भी इसके फैंन हो जाएंगे. ये अचार कई साल तक खराब नहीं होता है. इसे बनाने में खर्च भी कम आता है और लोग खाना भी बेहद पसंद करते हैं.

बुरहानपुर. यदि आप भी आपके घर पर अचार बनाने जा रहे हैं तो निमाड़ के बुरहानपुर में बनने वाला अचार आप तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आपको देसी केरी, काला मीरी, लोंग, सौंप, राई की दाल, सरसों का तेल, नमक का इस्तेमाल करना होता है. यह आचार 1 साल तक खराब नहीं होता है. इसका आचार इतना स्वादिष्ट होती है कि आप सारे किस्म के अचार भूल जाएंगे. इसे बनाने में खर्च भी कम आता है और लोग खाना भी बेहद पसंद करते हैं.

लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट महिला फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप भी घर पर केरी का अचार तैयार करने जा रहे हैं तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना है. आपको अच्छी कैरी का चयन करना है. देसी केरी का चयन करें और आप इसमें लोंग, काली, मीरी सौंप, राई की दाल और नमक का इस्तेमाल कर आसानी से बना सकते हैं. इसमें सरसों का तेल भी लगता है जिससे आपका अचार बनकर तैयार हो जाता है. इस आचार की खासियत होती है कि यह 1 साल तक खराब नहीं होता है इसको बनाने के लिए चार से पांच दिन लग जाते हैं. उसको धूप में रखने पर यह खराब नहीं होता है.

केरी का अचार बनाने की सामग्री और आसान विधि

1 किलो कच्ची केरी (आम)
100 ग्राम नमक
2 बड़े चम्मच हल्दी
3 बड़े चम्मच लाल मिर्च पाउडर
50 ग्राम राई (सरसों) दरदरी पिसी हुई
1 बड़ा चम्मच मेथी दाना
250–300 मिली सरसों का तेल

ऐसे बना सकते हैं अचार
यदि आप भी आपके घर पर कैरी का अचार बनाने जा रहे तो सबसे पहले बाजार से 1 किलो कैरी लेकर आइये, उसको साफ कर लीजिए और उसको सरोते से काट लीजिए, उसको धूप में सूखने दीजिए. 400 ग्राम सरसों का तेल लीजिए उसे गर्म कर लीजिए. उसमें आप सौंप राई की दाल और 40 ग्राम लोंग 20 ग्राम काला मीरी डालकर उसको हल्का सा हिला लीजिए. उसके बाद केरी के कटे हुए पीस डाल दीजिए, जिसके बाद आपका अचार तैयार हो जाएगा. इसको एक प्लास्टिक के बर्तन में मिला लीजिए और करीब 8 दिन तक कांच की बरनी में भरकर धूप में रख दीजिए. 15 दिन तक धूप खिलाएं जिससे 1 साल तक यह अचार खराब नहीं होगा.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

Write A Comment